बॉलीवुड की देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बर्थडे का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस (Nick Jonas) ने उनके 36वें जन्मदिन को ख़ास बनाने के लिए सरप्राइज़ भी प्लान किया है. प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं और 18 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं, लेकिन अपने बर्थडे से ठीक पहले प्रियंका बॉयफ्रेंड निक के हाथों में हाथ डाले डिनर डेट पर पहुंची. बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका के 25 वर्षीय बॉयफ्रेंड निक भारत आए थे और उन्होंने प्रियंका की मां से मुलाकात की थी, जिसके बाद दोनों गोवा में रोमांटिक डेट पर भी गए और फिर साथ लंदन रवाना हो गए.

ख़बरों की मानें तो निक प्रियंका के साथ उनके न्यूयॉर्क स्थित अपार्टमेंट में साथ रहते हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ ज़्यादा से ज़्यादा टाइम स्पेंड कर रहे हैं, ताकि अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकें. आप भी देखें निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के रोमांटिक डिनर डेट की तस्वीरें…





यह भी पढ़ें: अंदर से ऐसा दिखता है प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क का घर, देखें INSIDE Photos
