प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार ज़रूर बन गई हैं, लेकिन क्वांटिको से बेवॉच का सफ़र प्रियंका के लिए आसान नहीं था. प्रियंका इन दिनों क्वांटिको की शूटिंग के अलावा कई अमेरिकन चैट शोज़ भी अटेंड कर रही हैं. मशहूर अमेरिकन शो लेट नाइट विद सेत मेयर्स में प्रिंयका ने बताया कि अमेरिकन एक्सेंट को समझकर बोलना इतना आसान नहीं था. उन्हें ‘आर’ शब्द को बोलने के लिए तीन दिनों तक प्रैक्टिस करनी पड़ी. जब शो के होस्ट ने उनसे पूछा कि अमेरिकन भाषा बोलने में उन्हें दिक़्क़त आई, तब प्रियंका ने कहा, ”माय इंडियन एक्सेंट इज़ माय फेक एक्सेंट.” उन्होंने आगे कहा कि कुछ मुहावरे और ‘र’ को बोलने का तरीक़ा उन्हें सीखना पड़ा. शो पर उनकी फिल्म बेवॉच के फेमस ‘स्लो मोशन रन’ के बारे में जब बात हुई, तब प्रियंका ने झट से उठकर स्लो मोशन में भाग कर भी दिखा दिया और कहा, ”मैं इंडियन मूवी एक्टर हूं और हम बहुत सारी सीन्स स्लो मो में शूट करते हैं, ख़ासकर जुल्फ़ों को बिखराने वाले सीन्स.” प्रियंका ने हर सवाल का बड़ी ही बेबाक़ी से जवाब दिया. देखें ये वीडियो.
प्रियंका के अमेरिकन एक्सेंट का सच (Priyanka Chopra finally talks about her American Accent)
Link Copied
