Close

दोबारा FIR रजिस्टर होने के बाद पूजा बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, बोली- भगवान सब देख रहा है (Puja Banerjee Broke Silence After FIR Register Again Her Said God Is Watching)

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. कुछ दिनों पहले एक बंगाली प्रोडयूसर ने कपल पर किडनैपिंग का आरोप लगाते हुए उन पर एफआईआर दर्ज कराई थी. और अब टीवी एक्ट्रेस पूजा बैनर्जी ने इस पूरे प्रकरण पर अपनी खामोशी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.

3 महीने पहले टीवी एक्टर पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा द्वारा फाइनेंशियल फ्रॉड के शिकार हुए थे, और अब एक बार फिर से कपल पर बंगाली फिल्म प्रोडयूसर श्याम सुंदर डे ने गोवा ट्रिप के दौरान उनकी किडनैपिंग करने का आरोप लगाया है.फिल्म प्रोडयूसर ने ये भी दावा किया है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट हुई और उनका मोबाइल भी छीन लिया. उनसे पैसों की डिमांड भी की. फिल्म प्रोडयूसर की वाइफ मालबिका ने कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

इस मामले में पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा पर गंभीर आरोपों को देखते हुए मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद इस मामले पर पूजा बनर्जी ने अपनी खामोशी तोड़ी है. चुप्पी तोडते हुए पूजा बनर्जी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नोट शेयर किया है.

नोट में पूजा ने लिखा है- इस समय हम अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. इस मुश्किल समय में जो लोग हमारे साथ खड़े हैं हम हमेशा उनके तहे दिल से आभारी रहेंगे. जो लोग हमारे विरुद्ध फैलाए गए झूठ पर विश्वास कर रहे हैं. भगवान उनका भी भला करें. मैं भगवान पर विश्वास करती हूं और ईश्वर सब देख रहा है. अब सच्चाई क्या है ये तो भविष्य में ही पता चलेगा.फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जल्द ही सच सभी के सामने आएगा.

बता दें कि इस से पहले पूजा बनर्जी और उनके एक्टर पति कुणाल वर्मा के साथ उनके किसी करीबी ने बहुत बड़ा फ्रॉड किया है. इस फ्रॉड के चलते कपल ने अपनी सारी सेविंग्स खो दी है. उन्हें भारी नुकसान हुआ है. जिसकी वजह से पूजा और कुणाल पूरी तरह टूट गए हैं.

Share this article