साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने अपने फैन्स से अपील की है कि वो उनका जन्मदिन न मनाएं. वह 12 दिसंबर को 66 साल के हो रहे हैं. तमिलनाडु में थलाइवा रजनीकांत का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. पूरे राज्य में उनके पोस्टर्स लगाए जाते हैं. लेकिन इस बार रजनीकांत ने फैन्स से अपील की है कि फैन्स उनके बैनर्स और पोस्टर्स न लगाएं. उनके प्रबंधक रियाज अहमद ने ट्वीट करके ये बात बताई है.
Announcement :- #Thalaivar @superstarrajini requests his fans not to celebrate his birthday and avoid keeping banners & posters.
— RIAZ K AHMED (@RIAZtheboss) December 9, 2016
माना जा रहा है कि पिछले हफ्ते तमिलानाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के गुज़र जाने के शोक में उन्होंने यह निर्णय लिया है. पिछले साल भी तमिलनाडु में आए बाढ़ के वजह से रजनीकांत ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया था. तब रजनीकांत ने अपने फैन्स से बाढ़ पीडि़तों की मदद करने की अपील की थी.
