Close

Congratulations! शादी की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर पापा बने राजकुमार राव, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशियां (Rajkummar Rao, Patralekhaa welcome baby girl on their 4th wedding anniversary, Shares good news on social media: We are over the moon) 

बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों का माहौल है. अभी हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं और अब राजकुमार राव (Rajkummar Rao) पत्रलेखा (Patralekhaa) के घर भी खुशियों ने दस्तक दी है. उनके घर लक्ष्मी आई है. पत्रलेखा ने बेबी गर्ल (Rajkummar Rao, Patralekhaa welcome baby girl) को जन्म दिया है. ये गुड न्यूज़ कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Rajkummar Rao and Patralekhaa

आज यानी 15 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को 4 साल (Rajkummar Rao-Patralekhaa's 4th wedding anniversary) हो गए. आज का दिन उनके लिए बेहद स्पेशल था और अब तो ये और भी स्पेशल हो गया है. आज उनकी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी के दिन उनके घर नन्हीं परी का जन्म (Rajkummar Rao, Patralekhaa become parents) हुआ. कपल ने सोशल मीडिया पर जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए इसे ईश्वर का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया है.

Rajkummar Rao and Patralekhaa

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज़ शेयर  हुए लिखा है, "हमारी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर हमें भगवान ने सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया." कपल ने एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए एक सेलिब्रेशन कार्ड पोस्ट किया जिसमें लिखा है, "हम चांद पर हैं, भगवान ने हमें बेटी का आशीर्वाद दिया है." जाहिर है कपल की फैमिली में आज डबल सेलिब्रेशन का माहौल है और उनकी खुशियां आसमान पर हैं.

Rajkummar Rao and Patralekhaa

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर जब से पोस्ट शेयर किया है उस पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं. सोनम कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, कृति सेनन ने कमेंट करके उन्हें काँग्रेचुलेट किया. फैंस भी लगातार कॉमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं.

Rajkummar Rao and Patralekhaa

पत्रलेखा और राजकुमार राव की मुलाकात साल 2014 में फिल्म 'सिटीलाइट्स' की शूटिंग के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया. कपल ने नवंबर 2021 में शादी की थी. इसी साल 9 जुलाई को एक पोस्ट के जरिए कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया कि उन्हें न्यूजीलैंड की ट्रिप के दौरान पता चला था कि वो प्रेग्नेंट हैं. 

Rajkummar Rao and Patralekhaa

Share this article