Close

‘रामायण’ के ‘मंगल रंग…’ गाने में कव्वाली वाली फील… भड़के यूज़र्स, बोले- राम सीता विवाह में ‘कुन फ़ाया…’ वाली फील क्यों? (‘Ramayana’ song ‘Mangal Rang’ controversy faces Criticism over qawwali-like tune, Users troll A.R. Rahman)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) और को लेकर ज़बरदस्त बज़ बना हुआ है. फ़िल्म की रिलीज में अब बस गिनती के ही दिन बाकी रह गए हैं. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसका तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है. इस बीच फ़िल्म का नया गाना ‘मंगल रंग…’ (Ramayana ‘Mangal Rang’ Song) हाल ही में रिलीज़ हुआ है. लेकिन ये गाना रिलीज़ होते ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है. यूज़र्स का कहना है कि इस गाने को सुनकर कव्वाली वाली फीलिंग आ रही है.

Ramayana' song

‘रामायण’ के  नए गाने ‘मंगल रंग…’ का म्यूजिक हंस जिमर और एआर रहमान (AR Rahman) ने दिया है. लेकिन रिलीज़ के बाद ही लोगों ने रहमान के म्यूजिक को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. लोगों को ये गाना ‘रामायण’ महाकाव्य के मुताबिक न लगकर कव्वाली लग रहा है, जिसे देखकर यूज़र्स भड़क गए हैं.

Ramayana' song

दरअसल ‘मंगल रंग…’ गाने में प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह का दृश्य दिखाया गया है. गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है, जबकि संगीत एआर रहमान ने दिया है. गाना रिलीज़ के साथ ही सुर्खियों में आ गया है. यूज़र्स को इस गाने में ‘कुन फ़ाया…’ वाली फील आ रही है और उनका कहना है कि राम सीता विवाह में ‘कुन फ़ाया…’ वाली फील आ रही है. बता दें कि ‘कुन फ़ाया…’ गाना रणबीर कपूर की ही फ़िल्म ‘रॉकस्टार’ का गाना है और इसका म्यूजिक भी एआर रहमान ने ही दिया था. यूज़र्स अब रहमान पर भड़क रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस गाने की तुलना रहमान के पुराने गानों से कर रहे हैं.

Ramayana

सिर्फ ‘मंगल रंग’ तक ही नहीं, लोगों ने फिल्म के म्यूजिक को लेकर भी सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि ‘रामायण’ का अब तक कोई भी गाना उसके दिल में जगह नहीं बना पाया है.

AR Rehman

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण: पार्ट वन’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रहे हैं. 4,000 करोड़ रुपये बजट वाली इस फ़िल्म को दिवाली 2026 के दौरान दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है.

Ramayana' song

Share this article