Close

पहली पुण्यतिथि पर सुमित राघवन ने किया सतीश शाह को याद, शेयर किया साराभाई VS साराभाई के सेट से थ्रोबैक वीडियो, बोले- मिस यू काका (Sumeet Raghvan remembers Satish Shah on first death anniversary, shares Sarabhai Vs Sarabhai throwback video: ‘Miss You Kaka’)

टीवी और बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) की पहली पुण्यतिथि (First Death Anniversary) पर सुमित राघवन (Sumeet Raghvan) ने उन्हें याद किया. सुमित ने इस मौके पर साराभाई VS साराभाई (Sarsbhai Vs Sarabhai) के थ्रोबैक वीडियो शेयर कर याद किया.

एक्टर सुमित राघवन ने छोटे पर्दे के मोस्ट पॉपुलर एंटरटेनिंग शो साराभाई VS साराभाई के को स्टार रहे सतीश शाह को उनकी पहली पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर याद किया. दिवंगत एक्टर की सिंगिंग को याद करते हुए सुमित ने शो के सेट से एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुमित हो हैरानी हो रही कि वेटरन एक्टर के निधन को एक साल बीत गया.

एक्टर सुमित राघवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए वेटरन एक्टर सतीश शाह को याद किया. बता दें कि 74 वर्षीय सतीश शाह का निधन पिछले साल 25 अक्टूबर को हुआ था . उनकी पुण्यतिथि पर. सुमित ने पॉपुलर टेलिविज़न सिटकॉम साराभाई vs साराभाई के सेट से पुरानी यादें ताजा करते हुए बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया.

इस थ्रो बैक वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए सुमित ने कैप्शन में लिखा है – एक साल… विश्वास नहीं हो रहा है कि एक साल बीत गया. #sarabhaivssarabhai and #indusarabhai वीडियो में एक इमोशनल मैसेज था जिसमें लिखा था- मिस यू काका.. सिंगिंग सेशन के ये पल याद आते हैं..

वीडियो क्लिप में सुमीत और सतीश को सेट पर गाना गाते हुए और एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सुमीत एक कुर्सी को बजाते हुए संगीत बना रहे हैं और सतीश भी उनके साथ शामिल हो जाते हैं.क्लिप में रत्ना पाठक शाह और राजेश कुमार भी दिखाई दे रहे हैं. एक्टर के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी सतीश शाह को याद कर रहे हैं.

Share this article