Close

शादी के 2 साल बाद पापा बननेवाले हैं रणदीप हुड्डा, सेकंड वेडिंग एनीवर्सरी पर पत्नी लिन लैशराम के साथ अनाउन्स की प्रेग्नेंसी (Randeep Hooda and Lin Laishram announce pregnancy on second marriage anniversary: ‘A little wild one on the way’)

बॉलीवुड से एक गुड न्यूज़ आ रही है. बॉलीवुड के एक और क्यूट कपल जल्दी ही पैरेंट्स बनने वाले हैं. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम (Randeep Hooda and Lin Laishram) के घर नन्हा मेहमान आनेवाला है. और ये गुड न्यूज़ खुद रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda to become daddy soon) ने फैंस के साथ शेयर की है.

Randeep Hooda and Lin Laishram

अभिनेता रणदीप हुड्डा की शादी के दो साल हो चुके हैं. कपल आज शादी की दूसरी सालगिरह मना रहा है. और सेकंड वेडिंग एनीवर्सरी के पर एक्टर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने पत्नी के साथ प्रेग्नेंसी अनाउंस (Randeep Hooda announces Pregnancy) की है. 

Randeep Hooda and Lin Laishram

रणदीप ने पत्नी लिन के साथ के बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में ऐलान किया है कि वो जल्दी ही पैरेंट्स बनने वाले हैं. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "प्यार और रोमांच के दो साल... और अब... एक और लिटिल वाइल्ड इस दुनिया में आनेवाला है." ये न्यूज़ अनाउंस करते हुए रणदीप और लिन बेहद खुश नजर आ रहे हैं. पैरेंट्स बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है.

Randeep Hooda and Lin Laishram

जैसे ही रणदीप ने ये गुड न्यूज़ सुनाई, उन्हें बधाई देनेवालों का तांता लग गया है. फैंस कमेंट करके अपने फेवरेट कपल को बधाई दे रहे हैं और उन पर खूब सारा प्यार भी लुटा रहे हैं. 

Randeep Hooda and Lin Laishram

बता दें कि रणदीप और लिन लैशराम के पैरेंट्स बनने के कयास तभी लगने लगे थे जब कपल ने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थीं. दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज में लिन लैशराम को अपने बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज देते देखा गया. ऐसे में फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं और रणदीप हुड्डा जल्द पिता बनने वाले हैं. और आखिरकार फैंस का अंदाज़ा सही निकला. दीवाली के सवा महीने बाद ही एक्टर ने खुद ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर कर दी है.

Randeep Hooda and Lin Laishram

बता दें कि रणदीप और लिन ने 2023 में एक इंटीमेट कल्चरल मणिपुरी परंपरा से शादी रचाई थी. ये जोड़ी लगातर फैंस की फेवरेट बनी हुई है.

Share this article