Close

मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए रैपर बादशाह, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट देखकर फैंस ने पूछा- क्या ये हानिया आमिर हैं? (Rapper Badshah Spotted With A Mystery Girl Social Media Post Goes Viral Fan Ask Is This Hania Aamir)

हाल ही में रैपर बादशाह (Rapper Badshah) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल (Mystery Girl) भी नजर आ रही है. इस मिस्ट्री गर्ल को देखकर फैंस सिंगर से सवाल पूछ रहे हैं क्या ये हानिया आमिर हैं?

पिछले काफी समय से सिंगर रैपर बादशाह और हानिया आमिर का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर दोनों की अनेक छाई हुई हैं. और अब हाल ही में बादशाह ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जो तेजी से वायरल हो रहा है.

बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं. इन तस्वीरों में सिंगर एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े हुए खेत में चलते हुए दिख रहे हैं. लेकिन इन तस्वीरों में मिस्ट्री का फेस नजर नहीं आ रहा है. इन फोटोज के साथ बादशाह ने कैप्शन लिखा- यूनिवर्स के पास लोगों को आपके जीवन में लाने का एक अलग तरीका होता है.

और अब बादशाह को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं. फैंस ने कमेंट सेक्शन में कयास लगा रहे हैं. कुछ लोगों को लग रहा है कि क्या ये लड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं? एक यूजर कमेंट सेक्शन में बादशाह से ये सवाल पूछा है - क्या ये हानिया आमिर हैं? दूसरे यूजर ने भी यही सवाल पूछा - लगता है ये हानिया ही हैं? वहीं दूसरी तरफ सिंगर के फैंस इसे उनके नए म्यूजिक वीडियो या कोलैब का हिस्सा बता रहे हैं.

Share this article