संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी (Sambhavna Seth & Avinash Dwivedi) शादी के बाद 10 साल के लंबे इंतजार के बाद पेरेंट्स बने हैं. 3 जून को ट्विन्स बेबीज (sambhavana Seth welcomes twin babies) को वेलकम किया. उन्हें एक बेटी और एक बेटा हुआ है. संभावना सेठ को सालों के संघर्ष के बाद 45 की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनने का सुख मिला है. जाहिर है ये पल उनके लिए बेहद इमोशनल होगा. वो और उनके पति अविनाश अपने व्लॉग फैंस के साथ बेबीज़ से जुड़ी डेली अपडेट्स शेयर कर रहे हैं. अब अपने लेटेस्ट व्लॉग (Sambhavna Seth's latest Vlog) में संभावना ने बताया है कि उन्होंने अपने बेबीज़ के निकनेम (Sambhavna Seth & Avinash Dwivedi Reveal Nicknames for Their Twins) रख लिए हैं.

संभावना और अविनाश बेबीज़ के जन्म के बाद से ही हॉस्पिटल में हैं और बेबीज़ का ध्यान रख रहे हैं. दोनों हॉस्पिटल से ही व्लॉग बनाकर भी शेयर कर रहे हैं और हर पल बेबीज़ को देखने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है, वो इमोशन भी शेयर कर रहे हैं. उनके फैंस भी उनके व्लॉग पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. बेबीज़ के जन्म को 7 दिन हो चुके हैं और कल यानी 11 जून को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिलनेवाली है. डिस्चार्ज से पहले संभावना ने एक और व्लॉग बनाया है. इस बार भी वो अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं रख पाई हैं.

व्लॉग में संभावना बताती हैं कि उन्हें अब भी कई बार यकीन नहीं होता कि वो सच में मां बन गई हैं और वो भी ट्विन बच्चों की. वो मां न बन पाने पर सोसाइटी के प्रेशर, तानों का ज़िक्र भी करती हैं और बताती हैं कि कैसे उनके पति अविनाश ने उनका हर पल साथ दिया. उन्होंने मां बनने को बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद बताया. उन्होंने कहा, "हम दोनों केदारनाथ बाबा के दर्शन करने गए थे. शायद ये उन्हीं की कृपा और आशीर्वाद है कि हम इन दो प्यारे बच्चों के माता पिता बन सके."

व्लॉग में उनके पति बताते हैं कि उन्होंने बच्चों के लिए नाम फाइनल करने का प्रोसेस भी शुरू कर दिया है. बिटिया और बेटे दोनों के नाम के अक्षर भी निकाल लिए हैं और दोनों के लिए यूनिक सा नाम ढूंढ रहे हैं. लेकिन वो संभावना से कहते हैं कि तब तक क्यों न बच्चों का निकनेम रख लिया जाए. ये सुनकर संभावना भी खुश हो जाती हैं. अविनाश बेटी के लिए प्यारा सा निकनेम तय करते हैं, वो कहते हैं वो बेटी को चेरी कहकर पुकारेंगे, जबकि संभावना को बेटे के लिए गुड्डू निकनेम पसंद आता है. हालांकि वो कहती हैं दोनों के लिए चुन्नू-मुन्नू निकनेम भी क्यूट रहेंगे.

हालांकि कपल ने अपने फैंस से भी सलाह मांगी है कि वो भी उनके बेटे-बेटी के लिए प्यारा सा निकनेम सुझाएँ. निकनेम पर चर्चा के बाद संभावना हॉस्पिटल के स्टाफ को स्वीट्स और एक लिफाफा दिया जिसमें शायद उन्होंने पैसे रखे हैं. उन्होंने स्टाफ का शुक्रिया भी अदा किया हैं कि उन्होंने उनकी इतनी सेवा की. साथ ही उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

उनके इस व्लॉग पर अब फैंस प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही बेबीज के निकनेम भी सजेस्ट कर रहे हैं. उनका ये व्लॉग लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि शेयर करते ही इसे मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
