Close

संजय लीला भंसाली चाहते थे परफेक्ट शॉट, इसलिए पद्मावत के सेट पर रजा मुराद ने रणवीर सिंह को मारे थे 24 थप्पड़, सूज गया था एक्टर का गाल (Raza Murad slapped Ranveer Singh 24 times for Padmaavat, actor’s cheek swelled up as Bhansali sought perfect shot)

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रजा मुराद (Raza Murad) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि फिल्म पद्मावत (Padmavat) के एक सीन के दौरान डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Director Sanjay Leela bhansali) ने उनसे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को 24 बार थप्पड़ (24 Times Slap) मारने को कहा, ताकि परफेक्ट शॉट मिल सके.

Raza Murad

द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में रजा मुराद ने फिल्म पद्मावत के दिनों को याद किया. जब रजा मुराद से ये सवाल पूछा गया कि शूटिंग के दौरान रणवीर के गाल पर लगे 24 थप्पड़ असली थे तो रजा मुराद ने कहा – हां, ये थप्पड़ असली थे और 24 रीटेक्स हुए. डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक झनाटेदार थप्पड़ चाहते थे और वह उन्हें नहीं मिल रहा था.

Ranveer Singh

संजय ने उस समय इस बात की कोई परवाह नहीं थी कि रणवीर को कैसा महसूस होगा. संजय बार-बार मुझसे यही कहते कि रज़ा आप मारिये. एक और मारीये. तब तक मारा जब तक कि रणवीर का गाल नहीं सूज गया. बाद में रणवीर ने बताया कि वह बुरी तरह से हिल गया था. सिर्फ अपनी इच्छाशक्ति पर खड़ा था. बाद में सोशल मीडिया पर उसने इस सीन के बारे में बात भी की.

Raza Murad

रजा मुराद ने रणवीर की प्रोफेशनलिज्म और कमिटमेंट्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान रणवीर बहुत स्पोर्टी और विनम्र थे। वे अपने काम पर फोकस करते हैं.

Ranveer Singh

जब सीन चल रहा होता तो किसी से बात नहीं करते. पूरी तरह से उस सीन और किरदार में होते हैं. वे टैलेंटेड और सिंसियर एक्टर है. हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसे एक्टर बहुत कम होते हैं.

Share this article