किड्स पार्टी के लिए कुछ डिफरेंट स्टार्टर और स्नैक्स प्लान कर रहे हैं, तो कॉन्टिनेंटल स्टार्टर बेस्ट ऑप्शन हैं. आलू, कॉर्न और चीज़ के फ्लेवरवाला ये स्टार्टर सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है और चीज़ होने के कारण बच्चों को भी ये डिश बहुत पसंद आएगी.
[caption id="attachment_163915" align="alignnone" width="650"]

Photo Credit: Cookifi[/caption]
सामग्री:
- 8-10 कैनेपीज़
- 2 टेबलस्पून कॉर्न उबले हुए
- 3 टेबलस्पून आलू (उबले व मैश किए हुए)
- 1 टेबलस्पून पार्मेसन चीज़
- 1 चीज़ क्यूब्स (कद्दूकस किया हुआ)
- आधा टीस्पून चाट मसाला
- 1 टीस्पून बटर
विधि:
- कॉर्न, आलू, पार्मेसन चीज़, चाट मसाला और बटर को मिलाकर माइक्रोवेव में 1 मिनट के लिए रखें.
- इस स्टफिंग को कैनेपीज़ में भरकर चीज़ बुरककर माइक्रोवेव में 1 मिनट तक बेक करें.
और भी पढ़ें:
स्पाइसी फ्लेवर: नाचोज़ विद ऑलिव-टोमैटो सालसा (Spicy Flavour: Nachos with Olive-Tomato Salsa)