Close

न्यूयॉर्क में नीतू और अनुपम खेर ने मनाया ऋषि कपूर का बर्थडे, देखें पिक्स और वीडियो (Rishi Kapoor Birthday Celebration With Neetu Kapoor And Anupam Kher)

बॉलीवुड के चिंटू यानी ऋषि कपूर ६७ साल के हो गए हैं. उनके बर्थडे (Rishi Kapoor Birthday Celebration) के ख़ास मौके जहां पूरे बॉलीवुड ने उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिये बधाई दी, वहीं उनके दोस्त अनुपम खेर उनसे मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे. न्यूयॉर्क में नीतू कपूर और अनुपम खेर में ऋषि कपूर का बर्थडे साथ में मनाया.

Rishi Kapoor Birthday Celebration

https://www.instagram.com/p/B2BGSjlnE0X/

अनुपम खेर ने बर्थडे बॉय और नीतू कपूर के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की. फोटो के साथ उन्होंने लिखा बर्थडे बॉय और हमेशा की तरह ग्रेसफुल नीतू कपूर के साथ. हैप्पी बर्थडे!

https://www.instagram.com/p/B1_Ubx8gY8W/

इससे थोड़ी देर पहले ऋषि कपूर, अनुपम खेर और नीतू कपूर ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर काफ़ी मस्ती भी की. अनुपम खेर ने इसका भी एक वीडियो शेयर किया, ‘न्यूयॉर्क में टैक्सी में’ कहते हुए अनुपम खेर काफ़ी ख़ुश हैं और मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं. नीतू और ऋषि कपूर एक कैब में बैठे हैं, वहीँ अनुपम खेर उनका वीडियो बना रहे हैं. वीडियो में उन्होंने ड्राइवर को पूछा भी कि वो कहां से है? तब ड्राइवर ने जवाब दिया कि वो बांग्लादेशी है. वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, ”हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट ऋषि कपूर। भगवान तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां दें. तुम हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रहो. न्यूयॉर्क में तुम्हारे साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा. साथ ही येलो कैब की सवारी भी. तुम हमारे रील और रियल हीरो हो. बहुत सारा प्यार और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना।

https://www.instagram.com/p/B1aaXW9Askf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

 

अनुपम खेर ने इससे पहले एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो तीनों ही कैब में हैं. इसमें उन्होंने कि वो सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना के साथ बेहद लज़ीज़ डिनर का लुत्फ़ उठाया। येलो कैब में बैठे तीनो स्टार्स ने कैब के पैसे देने के लिए बच्चों की तरह लड़ाई भी की, जबकि बांग्लादेशी ड्राइवर को पता ही नहीं था कि उसकी कैब में कौन हैं. भला इंडिया में यह मुमकिन है?

आप को बता की ऋषि कपूर पिछले काफी समय से न्यूयॉर्क में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं. उम्मीद है, जल्द ही स्वस्थ होकर वो अपने देश वापस लौटेंगे। मेरी सहेली की तरफ से भी ऋषि कपूर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: सगाई टूटने के बाद मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा, जानिए कौन है वो लड़की? ( The Mystery Girl Clicked With Priyanka Chopra’s Brother Siddharth )

Share this article