करण जौहर (Karan Johar) का जाना-माना चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) हमेशा बड़े-बड़े खुलासों के लिए लोगों के बीच पसंद किया जाता रहा है. कल प्रसारित हुए एपिसोड में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सारा खान (Sara Khan) गेस्ट के रूप में आए थे. शो में सैफ और सारा ने अपने जीवन से जुड़ी बहुत सी बताईं. करण जौहर ने सैफ अली खान से उनके परिवार के बारे में सवाल किया, जिसका जवाब देते हुए सैफ अली खान ने बताया कि उन्होंने करीना कपूर से शादी करने से पहले एक ऐसा काम किया था, जिससे उनका पूरा परिवार एक साथ आ गया.



सैफ अली खान के अनुसार,”मैं जब करीना से शादी करने वाला था तो अचानक मेरे दिमाग में आया कि मुझे अमृता को एक नोट लिखना चाहिए. उसमें मैंने लिखा था कि ये हमारे जीवन की नई शुरूआत की तरह है. हमारा एक अच्छा इतिहास रहा है और हमें उसे हमेशा याद करना चाहिए. मैंने जब इस नोट को करीना दिखाया तो उसने कहा कि ये बहुत ही बढ़िया है. मैंने उसे अमृता को भेजा और मेरे पास सारा का कॉल आया. सारा ने मुझसे कहा कि मैं आपकी शादी में वैसे भी आने वाली थी लेकिन अब मैं खुश होकर आऊंगी. इसके बाद हमारा पूरा परिवार एक साथ शादी में शामिल हुआ और हमारे बीच आज तक कोई परेशानी नहीं है.” सारा अली खान ने शो पर बताया कि जब उनके पापा की शादी हो रही थी तब खुद उनकी मां अमृता ने उन्हें तैयार करके भेजा था और कहा था कि शादी में खूब मज़े करना. सारा ने करण को बताया,‘’मुझे लगता है कि मेरे मां-बाप ने जो फैसला किया वो एक दम सही था. आज दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं और उसकी वजह से हम सभी लोग खुश हैं.’’
