18 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में जोधपुर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें बरी कर दिया है. जज ने डेढ़ लाइन का फैसला सुनाते हुए सलमान का नाम पूछा और कहा आप दोषमुक्त किए जाते हैं. कोर्ट में सलमान के साथ उनकी बहन अलविरा भी मौजूद थीं.
साल 1998 में जोधपुर में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान पर अवैध रुप से हथियार रखने का आरोप लगा था. अगर ये फ़ैसला सलमान के हक़ में नहीं आता, तो उन्हें तीन साल तक की सज़ा हो सकती थी.
फ़ैसला आने के बाद सलमान बेहद ख़ुश थे, उन्होंने अलविरा से हाथ मिलाया और अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया. सलमान के बरी होते ही कोर्ट के बाहर खड़े फैंस काफ़ी ख़ुश हो गए.
