एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) फिलहाल अपने नए शो ‘सयोनी’ (Rashmi Desai’s new show Sayonee) को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है और जो जल्दी ही स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होनेवाला है. अपने इस नए सफर की शुरुआत से पहले रश्मि बांके बिहारी और नीम करौली बाबा के आश्रम (Rashmi Desai visits Neem Karoli Baba Dham) पहुंचीं और शो की कामयाबी के लिए उनका आशीर्वाद लिया.

आज जन्माष्टमी के अवसर पर रश्मि देसाई वृंदावन पहुंचीं और वहां जाकर ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर में मत्था (Rashmi Desai seeks blessing at Banke Bihari temple) टेका. बांके बिहारी मंदिर से रश्मि ने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो बांके बिहारी जी के दर्शन करके बेहद खुश नजर आ रही हैं.

बिना मेकअप के एकदम सिंपल लुक में मंदिर पहुंचकर रश्मि ने बांके बिहारी जी का विधिवत दर्शन और पूजन किया और अपने नए शो की सफलता के लिए प्रार्थना की. मंदिर में हाथ जोड़े उन्होंने वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बांके बिहारी के दर्शन करके वो कितना धन्य महसूस कर रही हैं. रश्मि ने कहा, “मेरी बहुत इच्छा थी यहां आकर दर्शन करने की. लगा नहीं था इतने अच्छे से दर्शन हो जाएंगे. लेकिन उनके मन से ही सब कुछ होता है और सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। मेरे लिए यह बहुत बड़ा उत्सव है.” इसके साथ ही वो ‘बोलो बांके बिहारी लाल को जय’ का जयकारा लगाती भी नज़र आईं.

इससे पहले शूटिंग शेड्यूल से टाइम निकालकर रश्मि कैंची धाम गई थीं, जहां उन्होंने नीम करोली बाबा का आशीर्वाद लिया. नीम करोली बाबा के दर्शन करने के बाद उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि वो काफी समय से नीम करौली बाबा के दर्शन करने की योजना बना रही थीं, और अब जब ‘सयोनी’ दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है, तो उन्हें लगा कि इससे बेहतर समय नहीं हो सकता. उन्होंने कहा, “नए शो को लेकर हम सच में बहुत एक्साइटेड हैं. इस नई शुरुआत से पहले नीम करौली बाबा के दर्शन करना बहुत सुकून देने वाला था. कुछ शुरुआतें तब और भी खास लगती हैं जब वो आशीर्वाद के साथ शुरू होती हैं, और मेरे लिए यह भी उन्हीं पलों में से एक था.”
रश्मि देसाई का नया शो ‘सयोनी’ 23 सितंबर से स्टार प्लस और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. इस शो को सरगुन मेहता और रवि दुबे ने प्रोड्यूस किया है. इसमें गौतम विज, जान्हवी सोनी और अजय सिंह चौधरी भी नजर आएंगे.
