जी हां, टीआरपी की रेस में नागिन 2 है बिग बॉस से आगे. कलर्स के धारावाहिक नागिन 2 के दर्शक नागिन के मोहपाश से छूट ही नहीं पा रहे हैं. दर्शक बिग बॉस भले ही न देख पाएं, लेकिन वो नागिन 2 का कोई भी एपिसोड मिस नहीं करना चाहते.

नागिन सीरियल में इच्छाधारी नागिन, मधुमक्खी, समुद्री जीव आदि दर्शकों को एक अलग ही फैंटेसी दुनिया में ले जाते हैं और दर्शकों को भी ये दुनिया बहुत पसंद आ रही है.

ख़ास बात ये है कि कलर्स के पुराने सीरियल दिखानेवाले कलर्स के दूसरे चैनल रिश्ते पर नागिन का पहला सीज़न दिखाया जा रहा है और ये सीरियल भी टीआरपी की रेस में तीसरे नंबर पर है.

दर्शकों का नागिन प्यार इसके दोनों सीज़न पर बरस रहा है और बिग बॉस जैसा पॉप्युलर शो भी नागिन की लोकप्रियता के आगे विवश नज़र आ रहा है.
