संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी (Sambhavna Seth & Avinash Dwivedi) शादी के बाद 10 साल के लंबे इंतजार के बाद पेरेंट्स बनने का मौका मिला है. संभावना ने 45 की उम्र में 3 जून को ट्विन बेबीज (sambhavana Seth welcomes twin babies) को जन्म दिया है. सालों के संघर्ष के बाद सरोगेसी के जरिए वो एक बेटी और एक बेटा की मां बनी हैं. जाहिर है ये मौका उनके और पति अविनाश द्विवेदी के लिए काफी इमोशन्स से भरा रहा.

संभावना और अविनाश बच्चों को लेकर घर आ गए हैं और अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस के साथ बेबीज़ से जुड़ी डेली अपडेट्स शेयर कर रहे हैं. अब अपने लेटेस्ट व्लॉग (Sambhavna Seth's latest Vlog) में संभावना ने बताया है कि अविनाश के पिताजी यानी बच्चों के दादा दादी किस तरह बच्चों पर प्यार (Sambhavna Seth shares glimpse of babies) लुटा रहे हैं और उन्हें अभी से अच्छे संस्कार दे रहे हैं.

दो दिनों पहले संभावना के सास ससुर ने बच्चों की छठी की पूजा की. इस मौके पर उनकी सास ने सोहर (लोकगीत जो बच्चों के जन्म पर गाया जाता है) गाया. अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में संभावना ने अपने बेबीज़ में आ रहे बदलावों की बात की है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी तो अभी से सिर उठाने लगी है. उन्होंने बताया कि वो बच्चों को चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जानेवाली हैं.

संभावना ने व्लॉग में ससुर जी की झलक भी दिखाई जो पोते को गोद में उठाकर उसे निहारते और उस पर प्यार लुटाते नज़र आए. इस दौरान दादा अपने पोते को लोरी की जगह रामायण की चौपाई (Sambhavna's father-in-law recites *Ramayan* to her babies) सुनाते नज़र आए. ये देखकर संभावना इमोशनल हो गईं और खुद भी ससुर के साथ चौपाई गाने लगीं.

अपने बच्चों को दादा से मिल रहे प्यार और संस्कार को देखकर संभावना की आंखें (Sambhavna gets emotional) भीग गईं. फैंस भी दादा के मुंह से पोते के लिए चौपाई सुनकर खुश हो गए. फैंस के कहना है कि संभावना के बच्चे लकी हैं जो उन्हें दादा दादी का प्यार और इतने अच्छे संस्कार मिल रहे हैं.

