कमल हासन की बेटी और एक्टर-म्यूजिशियन श्रुति हासन ने लाइफ में एक और अचीवमेंट हासिल कर लिया है. श्रुति ने नया घर खरीद लिया है. ये घर उन्होंने चेन्नई में खरीदा है, जहां हाल ही में उन्होंने गृह प्रवेश पूजा की. पूजा की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

श्रुति ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. उन्होंने चेन्नई में बेहद आलीशान घर खरीदा है. इंस्टाग्राम पर उनके नए घर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि अभी श्रुति नए घर में शिफ्ट नहीं हुई हैं, क्योंकि घर खाली खाली सा नज़र आ रहा है.

श्रुति ने इस नए घर में हाल ही में विधि विधान से गृह प्रवेश पूजा की. गृह प्रवेश के लिए एक्ट्रेस ने ब्लू रंग की साड़ी पहनी थी और पंडितजी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच हाथ जोड़कर पूजा की विधि पूरी करती दिखाई दीं.

पंडित जी पूजा करवा रहे हैं. श्रुति अपने दोस्तों से साथ हाथ जोड़कर बैठी हैं. उनके गले में माला है. माथे पर टीका लगा है. फोटोज में एक्ट्रेस के लैविश घर की झलक साफ देखने को मिलती है. एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी बताती है कि वो नए घर में आकर कितनी हैप्पी हैं.

गृहप्रवेश पूजा की तस्वीरें देखकर फैंस इस बात से हैरान हैं कि पूजा में श्रुति के पैरेंट्स या कोई फैमिली मेंबर दिखाई नहीं दिया. श्रुति ने अपनी गर्ल गैंग के साथ पूजा की. उनकी ही एक फ्रेंड ने पूजा की तस्वीरें भी शेयर की हैं. दोस्त ने कैप्शन में लिखा है, "अपनी जड़ों में वापस लौट रहे हैं. श्रुति को चेन्नई में नया घर लेने के लिए ढेर सारी बधाई हो."

वर्क फ्रंट करें तो श्रुति का बॉलीवुड कैरियर ज़्यादा नहीं चला, फिलहाल वो साउथ इंडस्ट्री में ही काम कर रही हैं. हाल ही में रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर मूवी पेद्दी में देखा गया था.

