सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गुस्से में भड़की जरीन खान ने उस समय अपना आपा खो दिया एक फोटोग्राफर (Paprazzi) ने उन पर अभद्र टिप्पणी करते सबके सामने कपड़े ट्राई (Try The Dress) करने को कहा.

बीते कल जरीन खान मुम्बई में एक क्लोथिंग ब्रांड के लॉन्चिंग इवेंट को अटेंड करने के लिए गई थीं. जहां पर वे पैपराजी को एक डेनिम जैकेट और एक ड्रेस के ब्रांड के कलेक्शन दिखाते हुए पोज दे रही थीं. ब्रांड लॉन्चिंग के दौरान ज़रीन फोटोग्राफर्स के साथ इंटरैक्शन भी कर रही थीं. लेकिन अचानक से सारा माहौल खराब को गया, जब किसी एक फोटोग्राफर ने जोक करते हुए ये कहा कि इस आउटफिट को ट्राई कर लो.

जरीन खान के फेस एक्सप्रेशन से साफ पता चल रहा था कि उन्हें फोटोग्राफर का ये कमेंट बिल्कुल भी अच्छा नहीं. और उन्होंने तुरंत जवाब दिया - तुम लोगों के सामने, वो तुम लोगों के सामने नहीं हो रहा है. गुस्से में तमतमाई हुई जरीन ने फोटोग्राफर्स को आड़े हाथों लिया. और उन्हें अपनी हद में रहते हुए कोई भी अभद्र टिप्पणी न करने को कहा. गुस्से में भड़की हुई एक्ट्रेस बोलीं - फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ. क्योंकि मैं उनमें से नहीं हूँ जो कुछ भी बकवास सुन लें . हद में रहना... सब के सब.

कुछ ही मिनटों में एक्ट्रेस का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. अनेक सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस के इस फर्मली बोलने की जमकर प्रशंसा की है. इस वीडियो को देखने के बाद अनेक यूजर्स तो एक्ट्रेस के इस तरह आवाज उठाने और फोटोग्राफर के घटिया व्यवहार की आलोचना करने पर बहुत खुश हुए.

एक ने लिखा है- अच्छा किया, वो सही थीं. दूसरे यूजर ने लिखा - फोटोग्राफर ऐसे कैसे बोल सकता है. तीसरे ने लिखा है वो सही थीं, उन्हें शायद ये उम्मीद थी कि वे वहीं पर ड्रेस बदल लेंगी.
