हमेशा एक-दूसरे की टांग खींचने के लिए तैयार रहनेवाली बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए सबब रखते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ़़ की और उन्हें वुमन ऑफ़ सब्सटेंस की उपाधि दे दी. आपको बता दें कि हमेशा किसी न किसी कारण से सु्र्खियों में रहनेवाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिर से चर्चे में हैं और इस बार चर्चे का कारण है जॉर्डन में उनका सोशल वर्क. असल में प्रियंका कुछ दिनों पहले जॉर्डन की राजधानी अमान पहुंची थीं और वहां सीरियन बच्चों की पढ़ाई को लेकर चल रहे कैंपेन में भाग लिया था.
https://www.instagram.com/p/BY33bJPg4oK/?hl=en&taken-by=priyankachopra
https://www.instagram.com/p/BY3KouFAtNf/?hl=en&saved-by=priyankachopra
https://www.instagram.com/p/BY2vEG5gFfL/?hl=en&taken-by=priyankachopra
प्रियंका ने जॉर्डन कंट्री ऑफ क्लब्स में बच्चों के साथ टाइम स्पेंड किया था, जिसकी तस्वीर वायरल हो गई थी. हालांकि ज़्यादातर लोगों के प्रियंका के इस पहल की तारीफ़ की थी, लेकिन कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया था. एक यूज़र ने लिखा कि प्रियंका कृपया आप भारत के ग्रामीण इलाकों ने भी आएं. यहां भी बहुत-से बच्चे कुपोषण के शिकार हैं. जिसका जवाब देते हुए प्रियंका ने लिखा कि,” मैंने यूनीसेफ के साथ 12 सालों तक काम किया और ऐसी कई जगहों पर गई हूं. आपने क्या किया है? एक बच्चे की परेशानी दूसरे बच्चे से कैसे अलग हो सकती है.”
सोनाक्षी सिन्हा ने प्रियंका चोपड़ा के पहल की तारीफ़ करते हुए उन्हें अर्थपूर्ण युवती यानी वीमेन ऑफ सब्स्टेंस बताया है. सोनाक्षी ने ट्विटर के जरिए यूनिसेफ के साथ प्रियंका के काम की सराहना की है. सोनाक्षी ने ट्वीट किया, “यूनिसेफ के साथ मिलकर प्रियंका चोपड़ा फिलहाल जो कर रही हैं.. हम सभी को कुछ करने की एेसा करने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे फर्क पड़ता है..अर्थपूर्ण युवती”
ये भी पढ़ेंः VIRAL! चंकी पांडे की बेटी अनन्या की क्यूट पिक्चर्स देखना न भूलें!
फिल्म और टीवी जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
