Close

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ शो के समय रैना वाले एपिसोड में एक प्वाइंट पर आकर मुझे टार्गेट किया गया, कॉमेडियन सुनील पाल ने किया दावा, बोले- मुझे स्टैंड अप करने का मौका नहीं मिला (Sunil Pal Claims I Felt Cornered And Targeted At One Point In The Great Indian Kapil Show Samay Raina Episode)

लाफ्टर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Sharma's Show) के समय रैना (Samay Raina) वाले एपिसोड में कॉमेडियन सुनील पाल (Comedian Sunil Pal) ने कई आरोप लगाए हैं. आरोप लगते हुए सुनील ने कहा कि समय रैना वाले एपिसोड में मेकर्स ने मेरे कई जोक्स कट कर दिए.

मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में जानें सुनील पाल से जुड़ी कई कही-अनकही बातें... पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

Sunil Pal

कंटेंट क्रिएटर सूरज कुमार को दिए इंटरव्यू में सुनील पाल ने समय रैना वाले स्पेशल एपिसोड के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें पता नहीं था कि उस एपिसोड में समय रैना और रणवीर इलाहबादिया भी आ रहे हैं, शो के दौरान उन्हें स्टैंड अप करने का मौका नहीं मिला. मुझे जान-बूझकर टार्गेट किया गया. मेरे जोक्स भी कट कर दिए थे. ऑडियंस ही नहीं, नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से भी unhen पक्षपात महसूस हुआ.

Sunil Pal

सुनील पाल में बताया- ये नेटफ्लिक्स का शो है और मुझे लगा कि समय और रणवीर को नेटफ्लिक्स हाईलाइट करना चाहता है. इसलिए उन्हें कपिल शर्मा शो पर बुलाया, ताकि वे लाइमलाइट में आए और टीआरपी बढ़ाने के लिए मुझे भी बुलाया गया. लेकिन मैं बस वहां पर खड़ा था. मैंने कुछ नहीं कहा.

Sunil Pal

जब सुनील से ये सवाल पूछा गया कि एपिसोड में जाने की वजह क्या तो कॉमेडियन ने कहा- ये कपिल शर्मा का शो था, समय या रणवीर का नहीं. यहां तक कि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान भी वहां जाते हैं, तो अगर मैं वहां गया तो इसमें इतना हैरान करने वाला क्या है?मुझे शो में बुलाया गया था.

Sunil Pal

मुझे पता नहीं था कि समय भी वहां आएगा. मुझे इतना बताया गया था कि इस एपिसोड में शायद वे भी आ सकते हैं. मैं वहाँ आकर स्टैंड-अप परफॉर्म करूं, इंटरव्यू नहीं होगा. मैंने 15 मिनट का स्केच तैयार किया था. डायरेक्टर अनुकुल ने फाइनल किया था. लेकिन जब मैं वहां पहुंचा, तो पता चला कि ये दोनों भी आए हुए हैं. मुझे अपना स्टैंड-अप करने का मौका ही नहीं मिला. मैंने जो थोड़े बहुत जोक्स बोले थे, वो भी काट दिए गए. समय और रणवीर की अभद्र भाषा और अश्लील इशारों को हटा दिया था.

Sunil Pal

सुनील पाल ने नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह पर भी तंज कसते हुए कहा- एक समय तो मुझे ऐसा लगा कि मुझे कोने में धकेल दिया गया है. मुझे ही निशाना बनाया गया. लोगों ने इस बात को नोटिस किया. लोगों को मेरे जोक्स पर हंसने के लिए मना किया. और दूसरों के जोक पर जोरदार रिएक्शन देने को कहा.

Sunil Pal

कॉमेडियन ने ये भी कहा - 20 सालों से नवजोत सिंह सिद्धू कॉमेडियन को सुन रहे हैं, उन्होंने समय के जोक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बहुत बढ़िया, तुम अगले कपिल हो. यहां तक कि अर्चना को भी उस जोक पर हंसी नहीं आई. अर्चना ऐसी इंसान हैं जो अगर पैसे मिलें, तो हवा पर भी हंस दें. लेकिन वे नहीं हंसी तो मुझे लगा कि इसमें कोई साजिश जरूर थी.

Share this article