टीवी शो 'कबूल हैं' और 'नागिन 3' जैसे पॉपुलर शो से ऑडियंस के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Actress Surbhi Jyoti) शादी के डेढ़ साल बाद प्रेग्नेंट (Surabhi Jyoti pregnancy) हैं और जल्दी ही पहले बच्चे को जन्म देनेवाली हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान भी सुरभि लगातार फैशन गोल्स सेट कर रही हैं और एक से बढ़कर एक मैटरनिटी शूट (Surbhi Jyoti's maternity shoot) की तस्वीरें शेयर कर रही हैं. सुरभि जल्दी ही मां बननेवाली हैं और डिलीवरी से ठीक पहले सुपर गॉर्जियस फ़ोटो शूट करवाया है.

हाल ही में अपने 38th बर्थडे के दिन सुरभि का ग्रैंड बेबी शावर हुआ था, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. बेबी शावर के बाद टेलीविजन की 'नागिन' ने मैटरनिटी शूट करवाया है.

सुरभि ने अपने लेटेस्ट मैटरनिटी शूट की एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. गोल्डन साड़ी में क़ुबूल है एक्ट्रेस बेबी बंप (Surbhi Jyoti flaunts baby bump) थामे हुए कैमरे को पोज़ देती दिख रही हैं.

बालों में गजरा, आंखों में काजल, कानों में झुमका, गले में कुंदन का हैवी नेकलेस- अपने लेटेस्ट मैटरनिटी शूट में सुरभि रॉयल, क्लासी और एलिगेंट लग रही हैं.

उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी और प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. बेबी बंप फ्लॉन्ट (Surabhi Jyoti flaunts baby bump) करते हुए वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.

मैटरनिटी शूट सामने आते फैंस लगातार सुरभि को बधाई दे रहे हैं और उन्हें गॉर्जियस मॉम टू बी कहकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं.

बता दें कि सुरभि ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी (Sumit Suri) के साथ 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी रचाई थी. शादी के डेढ़ साल बाद फरवरी में उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. साथ ही ये भी बताया था कि वो जून में अपने बेबी को वेलकम करनेवाली हैं.
