सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करने के बाद एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी डेली रूटीन की मुश्किलों (Daily Routine Problems) को विस्तार से बताया है.. एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया है कि जब से उन्होंने नाना पाटेकर (Nana Patekar) लगाए गए आरोप लगाए हैं तब से उनके प्रति लोगों का व्यवहार बदल गया है.
तनुश्री दत्ता से जानिए बॉलीवुड माफिया सहित इंडस्ट्री के और काले कारनामों के बारे में... पूरा पॉडकास्ट सुनने के लिए मेरी सहेली के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने फ्लैट, बिल्डिंग की सोसायटी और कुछ लोगों के बदले हुए व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए. शेयर की गई इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- बीते 19 सालों से मैं मुंबई के ओशिवारा इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी में रह रही हूं. पिछले दो महीने से मेरे किचन में आने वाला पानी बंद कर दिया है, जिसकी वजह मुझे डेली लाइफ के काम करने में काफी मुश्किलें आ रही है.

प्लंबिंग के नाम पर बीते 1 साल से मेरे घर पर बार बार कुछ लोग आ रहे हैं. वे लोग हर बार ये कहते हैं कि किचन में पाइप लीक हो रहा है. उसे ठीक करना जरूरी है. हर बार काम पूरा होने की बात कहकर वे लोग बात खत्म कर देते थे, लेकिन कुछ समय बाद फिर वे लोग फिर आ जाते और फिर वही काम करते, जो लास्ट टाइम किया था. फिर मुझे शक होने लगा कि मेरे साथ कुछ सही नहीं हो रहा है.

इस मामले में सबसे बड़ी और अहम समस्या ये थी कि हर बार नए लोग आते थे. हर बार नए लोगों के आने पर मुझे यह समझ नहीं आता था कि पहले क्या काम हुआ और अब क्या किया है. जब भी मैं बिल्डिंग के मैनेजमेंट और सुपरवाइजर से शिकायत करती तो उन्होंने मेरा फोन उठाना बंद कर किया और कोई जवाब नहीं दिया.

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि हाल ही में कुछ लोगों ने फिर से मेरे घर में आने की कोशिश की, तो मैंने बिल्कुल मना कर दिया. मैने कहा, जब तक मुझे ईमेल के भेजकर सारी जानकारी नहीं मिलेगी, तब तक मैं किसी को अंदर नहीं आने दूंगी. इसके बाद से सोसायटी ने मेरे किचन का पानी ही बंद कर दिया. पिछले दो महीनों से पानी चालू नहीं किया गया है.

तनुश्री ने कहा - इस बार चार अनजान लोगों को लाकर मेरे किचन के फर्श और टाइल्स को तोड़फोड़ करने की योजना थी. इस काम के लिएमुझसे पैसे मांगे थे. इस काम को करवाने के लिए मुझे कोई आधिकारिक जानकारी या दस्तावेज नहीं मिला. मैं घर में अकेली रहती हूं. उनकी फैमिली पर प्रेशर बनाया जा रहा है कि वे लोग मुझे समझाएं और इन लोगों को घर में आने दें. मेरी फैमिली से ये भी कहा कि जब तक मैं इन अनजान लोगों को अंदर आने नहीं दूंगी, तब तक किचन का पानी चालू नहीं होगा.

तनुश्री ने एक और घटना का जिक्र करते हुए कहा- एक पुलिस वाला यूनिफॉर्म में अकेला आया था. उसके साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी. उस पुलिस वाले ने मेरे घर का वीडियो बनाया, मुझसे मेरे फ्लैट की कीमत पूछी. इस घटना के बाद से मैं परेशान हो गई थीं.
