Close

बहन ने सारी संपत्ति हड़प ली, बन गई सौतन, जिस पति के लिए घर-जेवर सब बेचा, उसी ने दिया धोखा, ‘मैंने प्यार किया’ फेम इस एक्ट्रेस की कहानी है बेहद दर्दनाक (The sister usurped all her property, husband for whom she sold her house and jewellery betrayed her, the story of ‘Maine Pyar Kiya’ actress is extremely painful)

'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) की गुलबिया याद है न आपको, जिसने 'हम साथ साथ हैं' (Hum sath sath hain) जैसी फिल्में कीं और धर्मेंद्र-अनिल कपूर संग भी काम किया. वो एक्ट्रेस हैं हुमा खान (Huma Khan), जिनका करियर तो ठीकठाक था, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ बेहद तकलीफ रही, जिनकी अपनी बहन और पति ने ही उनकी पीठ में छूरा घोंपा. जिन्हें गलत आरोप के चलते जेल जाना पड़ा. चलिए आज हुमा खान की ज़िंदगी की असली कहानी जानते हैं. 

पाकिस्तान की चाइल्ड आर्टिस्ट हुमा खान (Huma Khan) बॉलीवुड की चकाचौंध देखकर भारत आईं तो उन्हें कई फिल्मों में छोटे मोटे रोल मिले, उन्हें असली पहचान तब मिली जब उन्होंने 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' फिल्मों में काम किया. ये साल 1992 की बात है. पड़ोस में रहनेवाले मोहम्मद अली से उनकी शादी हो गई. शादी के बाद उन्होंने फिल्में छोड़ दीं. लेकिन जिस पति के लिए उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया, उसी ने उन्हें बाद में छोड़ दिया. खुद हुमा खान ने एक इंटरव्यू में अपनी ज़िंदगी का दर्द शेयर किया था.

हुमा खान ने बताया था कि उनका पति अमेरिका में काम करता था. पति को सेटल करने के लिए हुमा ने मुम्बई में अपना घर, अपना ज़ेवर सब कुछ बेच दिया. लेकिन बाद में उनके पति ने टाइम पर पैसा भेजना बंद कर दिया. बाद में हुमा के पति ने हुमा की बहन नईमा से निकाह कर लिया. बहन से निकाह करने के उनके पति से उनके साथ रिश्ते खत्म कर लिए यहां तक कि हुमा से बात करना तक बंद कर दिया. हुमा इस तकलीफ से उबरी भी नहीं थीं कि उनकी बहन ने उनके ससुराल की सारी प्रोपर्टी हड़प ली.

हुमा खान की तकलीफें यहीं खत्म नहीं हुईं. उन पर एक बच्ची को किडनैप करने का आरोप भी लगा, जिसके चलते उन्हें छः महीने तक जेल में रहना पड़ा. हालांकि बाद में उन पर लगे आरोप झूठे साबित हुए, लेकिन इस सदमे में उनकी मां चल बसीं. इस केस के बाद उनके परिवार ने भी उनसे रिश्ता खत्म कर लिया. इस सबसे हुमा खान इस कदर टूट गई थीं कि उन्होंने दो बार सुसाइड की भी कोशिश की.

हुमा खान ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें सलमान खान (Salman Khan) की याद आई और वो उनसे मदद मांगने पहुंच गईं. उस समय सलमान प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे थे. जब उन्होंने हुमा खान को ऐसी हालत में देखा तो उन्होंने शूटिंग रोककर पहले उन्हें खाना खिलाया. इसके बाद उन्हें एक लाख रुपए भी दिए. इतना ही नहीं, सलमान ने हुमा की मदद करने का वादा भी किया. हुमा ने बताया कि आज वो सलमान की बदौलत  जिंदा हैं, और उनके कारण ही उनका घर चल रहा है.

Share this article