क्या आपको पता है ब्रेकअप के लिए भी ज़िम्मेदार होते हैं ग्रह. ग्रहों के स्थान और चाल को अच्छी तरह पढ़कर ज्योतिष के ज़रिए इंसानी मुद्दों और स्थलीय घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है.
आप हैरान हो जाएंगे यह जानकर की शादी-ब्याह में देरी से लेकर अलगाव तक में ग्रहों की अहम् भूमिका रही है. इसी के बारे में चौंकाने वाले तथ्यों को जानें मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में. पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें –
अगर किसी व्यक्ति का प्रेम या विवाह सफल नहीं होता है, तो उसकी कुंडली में दो बड़े ग्रहों के कमज़ोर होने की आशंका बन जाती है. ये दो ग्रह होते हैं- शुक्र और सूर्य. लेकिन इनमें से अगर किसी का शुक्र ग्रह कमज़ोर हो तो माना जाता हैं वह व्यक्ति अपने प्रेम या विवाह को ज़्यादा वक़्त तक नहीं चला पाता है और संबंध टूटते व बिखरते चले जाते हैं.
शुक्र के साथ सूर्य एक और ऐसा बड़ा ग्रह है, जो व्यक्ति की निजी ज़िंदगी में बड़ी भूमिका निभाता है. विवाह के मामलों में सूर्य का दुष्प्रभाव हो तो जीवनसाथी के करियर में काफ़ी बाधाएं तो आती ही हैं, साथ ही कभी-कभी अहंकार के कारण प्रेम संबंध ख़राब होने की आशंका भी बढ़ जाती है. हालांकि शादी का काफ़ी समय बीत जाने के बाद यहां विवाह टूट भी जाता है.
यह भी पढ़ें: ग्रह दशाओं का हेल्थ कनेक्शन (The Connection Between Planetary Conditions And Health)
शुक्र को शांत करने के उपाय
शुक्र अनुकूल हो तो शुक्र की वस्तुओं का दान ना करें.
अगर राशि के हिसाब से शुक्र ख़राब हो तो शुक्र की वस्तुओं का दान ज़रूर करें.
इसके अलावा हीरे का कोई भी ज़ेवर पहनने से बचें.
शिव भगवान की आराधना कर रोज़ जल चढ़ाएं और पूजा करें.
सूर्य ठीक करने के उपाय
* रोज़ाना प्रातः काल सूर्य को रोली मिला कर जल चढ़ाएं.
* इसके अलावा उंगली में तांबे का छल्ला धारण करें.
* गुलाबी रंग के वस्त्र पहनना भी शुभ होता है.
एस्ट्रोलॉजी उन लोगों की मदद करती है, जो अपने भविष्य के बारे में, शादी-करियर के बारे में जानना चाहते हैं. ग्रह-नक्षत्र उनके जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं, इनसे जुड़े समाधान व उपाय भी ज्योतिष में बताए गए हैं.
यह भी पढ़ें: एस्ट्रोलॉजी से जब बदले सितारों के क़िस्मत (When Astrology Changed The Fortunes Of Stars)
Photo Courtesy: freepik
