Close

एस्ट्रोलॉजी से जब बदले‌ सितारों के‌ क़िस्मत (When Astrology Changed The Fortunes Of Stars)

चाहे कोई कितना भी कुछ कर ले, लेकिन हमारे कर्म ही आगे चलकर भाग्य बनाते हैं… ऐसा बहुत कुछ कहा गया है और देखा भी गया है. कई तो न्यूमैरोलॉजी से अपने नामों में छेड़छाड़ करते हैं, तो कितने ही रत्न पहनकर अपनी‌ क़िस्मत को आज़माते हैं. प्लैनेट भी अपना प्रभाव दिखाते हैं.

प्लैनेट ग्रहों का हमारी ज़िंदगी पर कितना असर पड़ता है, इसी से‌ जुड़ी दिलचस्प‌ व‌ रोचक जानकारियां दे‌ रही‌ हैं‌ आचार्य नीलू आहूजा मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में. पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

भारत का ज्योतिष विज्ञान बहुत विस्तृत रहा है. हर दौर पर तमाम एस्ट्रोलॉजर ने भविष्यवाणियां कीं, कुछ सही रही तो कुछ का अंज़ाम उस तरह नहीं रहा जैसा कि कहा गया था. फिल्म इंडस्ट्री हो या टीवी की दुनिया कलाकारों की भी भरमार रही है, जो ज्योतिष में विश्‍वास करते हैं.

Bollywood Astrology

सबसे टॉप पर रही हैं एकता कपूर. उन्होंने ने तो टीवी का नज़रिया ही बदल दिया था. उनके ‘के’ प्रेम तो जगज़ाहिर था, पर बाद में पता चला कि यह ‘के’ प्रेम नहीं बल्कि एस्ट्रोलॉजी और न्यूमैरोलॉजी का गठजोड़ था. लेकिन छोटे पर्दे पर इस पर विश्‍वास करने और इसे लेकर चलने का आगाज़ एकता कपूर ने ही किया था.

Bollywood Astrology

यह शायद ही कोई कहे कि हम यह सब नहीं मानते, लेकिन ऐसा नहीं फिल्म स्टार्स का रत्न प्रेम किसी से नहीं छुपा है, फिर वो बिग बी अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी से लेकर करीना, संजय दत्त, सलमान खान ही क्यों ना‌ हो, हर कोई अपने वर्तमान को ठीक रखने और भविष्य को शिखर पर लाने के लिए रत्न धारण करते ही हैं.

Bollywood Astrology

यह भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ त्रासदी पर मनीषा कोइराला की इमोशनल अपील… (Manisha Koirala’s emotional appeal on Nepal flood tragedy…)

इसी तरह की दीवानगी न्यूमैरोलॉजी में भी देखी गई जब कई सेलेब्स ने अपने नाम के आगे-पीछे एक्स्ट्रा ए, बी, सी… आदि लगाते हुए दिखे. इन सब को कमोबेश हर किसी को कम-ज़्यादा फ़ायदा हुआ भी. लेकिन एकबारगी देखें तो इन सब से ऊपर और टॉप पर हमेशा ही कर्म रहते हैं. यानी आपके कर्म ही निर्धारित करते हैं आपके उज्जवल भविष्य को. बाकि सब तो बस मदद और सहयोग के तौर पर जुड़ जाते हैं. यदि आपकी सोच और आपके कर्म श्रेष्ठ हैं तो आपकी मेहनत-लगन, सेवा, निष्ठा और आभार व्यक्त करने का स्वभाव सब कुछ बदल कर रख देता है.

आप देखेंगे कि भाग्य के साथ-साथ स्टार्स के कर्मों ने भी उनका बख़ूबी साथ दिया. इसका जीता-जागता उदाहरण शहंशाह अमिताभ बच्चन हैं. उन्होंने रत्नों व अन्य बातों के अलावा अपनी मेहनत व विश्‍वास को साथ लेकर चलते रहे. वे आज भी तमाम सेलेब्स के आदर्श हैं. उनका कठोर परिश्रम और लगातार काम करने निरंतरता हर किसी को प्रेरित करती रहती है.

यह भी पढ़ें: कुछ तो लोग कहेंगे… राजेश खन्ना उलझते-सुलझते रहे रिश्तों में ताउम्र… (Rajesh Khanna spent his entire life grappling with the complexities of relationships…)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article