आज से ठीक एक साल पहले 7 फरवरी 2017 को बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानेमाने फिल्म मेकर करण जौहर जुड़वा बच्चों के सिंगल फादर बनें थे. ये तो हर कोई जानता है कि करण जौहर बॉलीवुड़ के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सितारों की लिस्ट में शामिल हैं, ऐसे में उनके पिता बनने की ख़बर ने हर किसी को चौंका दिया था. आपको बता दें कि सरोगेसी के ज़रिए करण दो जुड़वा बच्चों यश और रुही के पिता बने थे. हालांकि इससे पहले सिंगल फादर बनने के लिए तुषार कपूर भी सरोगेसी का सहारा ले चुके हैं.
7 फरवरी का दिन करण जौहर की जिंदगी का बेहद ख़ास दिन है क्योंकि उनके जुड़वा बच्चे यश और रुही पूरे एक साल के हो गए हैं. ऐसे में करण अपने बच्चों के पहले जन्मदिन को ख़ास बनाने का कोई भी मौका हाथ से कैसे जाने दे सकते हैं. लिहाजा उन्होंने अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया है.

खबरों के अनुसार करण ने अपने घर पर छोटी सी पार्टी का आयोजन किया है जिसमें बॉलीवुड के जानेमाने सितारे नहीं बल्कि उनके नन्हे-मुन्ने बच्चे चार चांद लगाने के लिए शामिल होंगे. इस पार्टी की खास बात तो यह है कि इसमें रुही और यश की उम्र के बच्चे ही शामिल होंगे.

इस पार्टी में चार चांद लगाने के लिए तैमूर अली खान, आदिरा चोपड़ा, मिशा कपूर, लक्ष्य कपूर समेत कई जानेमाने स्टार किड्स शामिल हो रहे हैं. इन नन्हें मेहमानों की मौजूदगी में करण के दोनों बच्चे ढ़ेर सारी मस्ती करने के लिए तैयार हैं.

बहरहाल करण भले ही बच्चों को मां का प्यार नहीं दे सकते, लेकिन एक पिता होने की ज़िम्मेदारी वे बखूबी निभा रहे हैं और अपने दोनों बच्चों को मां और बाप दोनों का प्यार देकर उनकी परवरिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पद्मावत के बाद शुरू हुआ कंगना की मणिकर्णिका को लेकर नया बवाल
[amazon_link asins=’B0788TD8J8,B078Q8BT5Y,B077FBWSTC,B076DRLDPT’ template=’ProductCarousel’ store=’pbc02-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9953093a-0b38-11e8-bba4-75aea49054a7′]
