बॉलीवुड में शादियों का दौर जारी है, अब एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. ये एक्ट्रेस हैं श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi). हाल ही में उनकी मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. यह मेहंदी ( Mehandi) इसलिए ख़ास है क्योंकि उसमें उनकी अब तक की जर्नी चित्रित है. एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी और एक्टर-रैपर चैत्नय शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.



Download our Mehndi Designs App



दोनों ने ही अपने सोशल एकाउंट पर शादी की तैयारियों की हैप्पी-हैप्पी और शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. मसान’, ‘हरामखोर’ जैसी यादगार फिल्मों में काम कर चुकीं श्वेता त्रिपाठी से आज शादी करने वाली हैं. चैतन्य श्वेता से पांच साल छोटे हैं. हालांकि चैतन्य का कहना है कि श्वेता 32 की उम्र में काफी यंग दिखती हैं. हमारी तरफ़ से भी श्वेता को उनकी शादी की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं.

