
फिल्म बाहुबली 2- द कंक्लुज़न अब भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. अब तक फिल्म ने 1300 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में अगर कोई बाहुबली प्रभास की ऐक्टिंग का दिवाना हो जाए, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं. आलिया भट्ट भी प्रभास की फैन लिस्ट में शामिल हो गई हैं. आलिया प्रभास के साथ फिल्म करना चाहती हैं. उन्होंने अपने दिल की बात शेयर की टि्वटर पर. टि्वटर पर #AskAlia सेशन के दौरान फैन्स ने आलिया से कई सवाल पूछे, जिनमें एक सवाल था कि बाहुबली 2 फिल्म के लिए एक शब्द में क्या कहेंगी? तो इसका जवाब देते हुए आलिया ने कहा को एक नया शब्द देते हुए लिखा ‘रॉक-बस्टर’.
Need a new word for this GIANT 😀 Rock-buster? 🙂 https://t.co/0n7AfIik5a
— Alia Bhatt (@aliaa08) May 14, 2017
जब आलिया से पूछा गया कि क्या वो प्रभास के साथ काम करना चाहेंगी, तो इसके जवाब में उन्होंने लिखा, ‘फॉर श्योर.’ आलिया ने ये भी कहा कि उनके फेवरेट साउथ इंडियन ऐक्टर प्रभास हैं.

चलिए आलिया ने अपने दिल की बात कह दी, अब देखना होगा कि प्रभास आलिया की इस बात का क्या जवाब देते हैं.
