Close

मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं 51 वर्षीय ट्विंकल खन्ना, एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में बताई अपनी आपबीती, बोलीं- हड्डियां कमजोर हो रही हैं (Twinkle Khanna Struggling With Menopause At The Age Of 51, Says- Bones Are Going Weaker)

कलम के जरिए अपने बात को बड़ी बेबाकी से प्रस्तुत करने वाली मशहूर अक्षय कुमार की वाइफ और राइटर ट्विंकल खन्ना (Akshay Kumar's wife and Writer Twinkle Khanna) इन दिनों मेनोपॉज (Menopause) के दौर से गुजर रही हैं. ट्विंकल खन्ना ने महिलाओं से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी लेकिन फनी तरीके से अपनी बात लोगों के सामने रखी है. जिसे पढ़कर लोगों की हंसी छूट गई और गंभीर मुद्दा भी उनके समझ में आ गया.

Akshay Kumar's wife and Writer Twinkle Khanna

एक्टिंग की दुनिया में बेशक ट्विंकल खन्ना कुछ खास नहीं कर पाईं. लेकिन राइटर बनने के बाद ट्विंकल खन्ना ने अपनी एक पहचान बना ली है. राइटिंग की दुनिया में उनके लिखने का बेबाक अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है. यही वजह है कि लोग उनकी राइटिंग स्किल के फैंस है.

Twinkle Khanna

51 वर्षीय ट्विंकल खन्ना की राइटिंग स्किल के लोग जबरदस्त फैन हैं. इन दिनों टिवंकल खन्ना मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं. हाल ही में मेनोपॉज से परेशान ट्विंकल ने अपने कॉलम में मेनोपॉज के लक्षणों और तकलीफों को इतने फनीअंदाज में बयां किया लोग हंसते हंसते लोटपोट तो हुए ही, साथ ही मेनोपॉज जैसे गंभीर मुद्दे को भी भलीभांति समझ गए.

Twinkle Khanna

टाइम्स ऑफ इंडिया’ में लिखे कॉलम में ट्विंकल खन्ना ने मेनोपॉज के लक्षणों को फेस करने के बारे में लिखा राइटर ने मेनोपॉज की तुलना चोरों से करते हुए लिखा- मेनोपॉज कोई साधारण चोर नहीं, जो सिर्फ तिजोरी खाली कर के भाग जाए. यह तो घर का पूरा इंटीरियर अपनी मर्जी से बदलकर जाता है. मेनोपॉज की वजह से होने वाले हॉट फ्लैशेज ने उन्हें ऐसा बना दिया है कि अब कार्डियो वर्कआउट किए बिना भी पसीना छूटता है और गुस्सा आने के लिए किसी कारण की जरूरत नहीं पड़ती.

Twinkle Khanna

ट्विंकल खन्ना ने बताया- आजकल वह हॉट फ्लैशेज, हड्डियों की कमजोरी, स्किन का पतले हो जाना, फेस पर बाल आना और रात में पसीना जैसे कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रही हैं. वहीं बगल में जब वह पति को चैन से सोता देखती हैं तो सोचती हैं कि बेशक कोई बिल्डिंग गिर जाए, पटाखे फूटें या कुत्ते भौंके… लेकिन वह आराम से सो रहे होते हैं. ये सब देखकर मुझे मर्दों से जलन होने लगी है कि कैसे उनके हार्मोन्स उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ते हैं.

Twinkle Khanna

ट्विंकल ने अपने कॉलम में लिखा हैं कि अब कोई भी उन्हें उकसाए, गुस्सा करने की जरूरत नहीं पड़ती है. शरीर में कई तरह के बदलाव भी हो रहे हैं. बता दें ट्विंकल खन्ना 51 साल की हैं. मेनोपॉज में पीरियड्स खत्म होने लगते हैं. कई तरह के हार्मोन्स असंतुलित होने लगते हैं और शरीर में कई बदलाव आते हैं. और ट्विंकल के साथ भी यही सब हो रहा है.

Share this article