Close

OMG! दिलजले उपेन पटेल ने करिश्मा तन्ना पर कसा ताना, कहा यूज़ करने के लिए थैंक्यू (Upen Patel Thanks His Ex-Girlfriend Karishma Tanna For Using Him)

Karishma Tanna

दुनिया की सबसे ख़राब फीलिंग होती है, ये जानना कि आपको किसी ने यूज़ किया है. दिलजले उपेन पटेल ने अपनी इस फीलिंग को न सिर्फ़ एक फोटो के ज़रिए टि्वटर पर शेयर किया, बल्कि अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करिश्मा तन्ना को थैंक्स कहते हुए टैग भी किया. बिग बॉस सीज़न 8 के घर में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल के बीच नज़दीकियां बढ़ी. घर के बाहर भी दोनों अपने रिश्ते एक्सेप्ट करते नज़र आए. नच बलिए और दूसरे कई रिेएलिटी शोज़ में भी दोनों साथ नज़र आए थे. कई दिनों से दोनों के बीच तनाव की ख़बरें आ तो रही थीं, लेकिन अब उपेन के इस ट्वीट से ये बात तो पक्की हो गई है कि दोनों अब अलग हो चुके हैं. उपने ने कुछ ही घंटों में भले ही यूज़ करने वाली पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन अब भी उनका टि्वटर पेज इसी तरह के दिल टूटने वाले पोस्ट से भरा पड़ा है.

https://twitter.com/upenpatelworld/status/841015841017741312

https://twitter.com/upenpatelworld/status/838707091644690433

https://twitter.com/upenpatelworld/status/838428356685111296

Share this article