बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा स्टारर मिशन मंगल में सब विद्या के एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उन्होंने फिल्म में अक्षय कुमार को कड़ी दी है. विद्या का इंडस्ट्री में 15 सालों का सफर उतना आसान नहीं रहा है. उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में विद्या ने अपने साथ घटित कास्टिंग काउच का अनुभव शेयर किया और यह भी बताया कि किन कारणों से उनका आत्मविश्वास कम हो गया था.


एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि चेन्नई का एक डायरेक्टर उन्हें बार-बार अकेले कमरे में मिलने के लिए बाध्य कर रहा था. इस बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, ” मुझे याद है कि मैं चेन्नई गई थी और वह डायरेक्टर मुझसे मिलने आया था. मैंने उससे कहा कि कॉफी शॉप में मिलते हैं, लेकिन उसने कहा कि वो मुझसे अकेले में बात करना चाहता है और हमें एक कमरे में मिलना चाहिए. मैंने उससे सीधे ना नहीं कहा. मैंने कमरे में मिलने तो गई, लेकिन कमरे का दरवाजा खुला रखा और वो पांच मिनट के अंदर ही वहां से निकल गया. इस तरह मैंने सिचुएशन को हैंडल किया. यह घटना मैं कभी नहीं भूल पाती.”

कास्टिंग काउच के अलावा विद्या बालन ने बॉडी शेमिंग के अनुभव को भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि बॉडी शेमिंग के कारण वो अक्सर बहुत बुरा महसूस करती हैं और ऐसी बातें उन्हें दुख पहुंचाती हैं. एक बार किसी ने कमेंट किया कि मुझे इस तरह का शरीर लेकर बाहर निकलने की कोई ज़रूरत नहीं है. मुझे घर के अंदर ही रहना चाहिए. इस कमेंट का मुझ पर इतना बुरा असर पड़ा था कि कई दिनों तक मुझे बुरे सपने आते थे और मन ही मन कुढ़ती रहती थी. पर अब मैं इस तरह की बातों और आवाज़ों को खुद तक पहुंचने ही नहीं देती हूं.
काम की बात करें तो विद्या ने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म मिशन मंगल में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया और चारों ओर उनकी वाहवाही हो रही है. आपको बता दें कि इस फिल्म ने अब तक 160 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है.
