निकयंका (Nickyanka) की हॉट जोड़ी जब भी एक साथ आती है, लोग उनके दीवाने हो जाते हैं. शादी के बाद पहली बार निक और प्रियंका जोनस ब्रदर्स (Jonas Brothers) के वीडियो (Video) ‘सकर’ (Sucker) में साथ नज़र आएंगे. यह वीडियो बनाया है जोनस ब्रदर्स ने यानी निक जोनस, जो जोनस और केविन जोनस ने. इस वीडियो की ख़ास बात है कि इस वीडियो में जोनस ब्रदर्स के साथ उनकी पत्नी और मंगेतर नज़र आ रही हैं. जी हां, जहां निक जोनस के साथ प्रियंका की ज़बर्दस्त जोड़ी है, वहीं केविन की पत्नी डैनियल और जो की मंगेतर सोफी टर्नर वीडियो में नज़र आएंगी. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो शेयर किया.
https://www.instagram.com/p/BudCS1WH_wb/
https://www.instagram.com/p/BubgH3BnpNx/
पूरे छह साल बाद जोनस ब्रदर्स का यह वीडियो धमाल मचा रहा है. दुनियाभर में फैले उनके फैन्स के लिए यह काफ़ी रोमांचक वीडियो है. पॉप ट्रैकवाला यह वीडियो काफ़ी दिलचस्प है. आप भी देखें यह ज़बर्दस्त वीडियो.
