Close

‘वेलकम टू द जंगल’ पागलपंती-मौज-मस्ती से भरपूर… अक्षय कुमार से लेकर अरशद वारसी तक का धमाल… (‘Welcome to the Jungle’ is packed with madcap fun and frolic… a riotous ride featuring everyone from Akshay Kumar to Arshad Warsi…)

एक बार फिर भरपूर मनोरंजन करने आ रहे हैं ‘वेलकम’ मूवी के सभी स्टार्स. अक्षय कुमार ने 26 जून को उनकी आनेवाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर शेयर किया है, जिसे देख-सुनकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे. यहां पर वे अपना मज़ाक बनाने से भी बाज़ नहीं आते. कई डायलॉग तो ऐसे हैं, जो फन कम व्यंग्यबाण अधिक लगते हैं.

Welcome to the Jungle

हर कलाकार के पास एक से एक उम्दा पंच लाइन है. परेश रावल फिरंगियों को एक फिल्म बनाने के बारे में बता रहे हैं. लेकिन जब हीरो लेने की बात होती है तो वे कहते हैं कि कभी यह स्टार सुपरहिट था, पर अब फ्लॉप है. अक्षय कुमार पर किया गया यह करारा व्यंग्य वे ख़ुद भी एंजॉय करते हैं. दिशा पाटनी, रवीना टंडन और लारा दत्ता के लटके-झटके हो या सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, तुषार कपूर की अपनी-अपनी ज़बर्दस्त कॉमिक टाइमिंग हर सीन मानो सोने पे सुहागा.

यह भी पढ़ें: जब कृति सेनॉन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना ने खेली आटे की होली… (When Kriti Sanon, Shahid Kapoor, and Rashmika Mandanna played Holi with Aata…)

कॉमेडियन की तो पूरी परेड लगी हुई है. जॉनी लिवर से लेकर राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा... हर कोई अपने फनी बोलों और एक्शन से धूम मचा रहे हैं. वाकई निर्देशक अहमद खान को मानना पड़ेगा. इतने लंबे-चौड़े स्टार कास्ट को आख़िर किस तरह उन्होंने मैनज किया. उस पर तुर्रा यह कि हर किसी से इस तरह संवाद कराए गए जो रील और रियल दोनों पर मज़ेदार ताने मारते से लग रहे थे. ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर को देखकर ही लोग दीवाने हुए जा रहे तो आख़िर मूवी आने पर क्या होगा. सच, इसे कहते हैं जंगल में मंगल करना.

Welcome to the Jungle

फिरोज नाडियाडवाला के बैनर तले बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकी फर्नांडिस, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, फरीदा जलाल, राजपाल यादव, जॉनी लिवर, दलेर मेहंदी, श्रेयस तलपड़े आदि के कॉमेडी के तड़के हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहे हैं. ट्रेलर के शुरुआत में ही इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फेक फिल्म की बात कहते हुए निर्माता-निर्देशक अपने मंसूबों को पहले से ही क्लीयर कर देते हैं कि कहानी को लेकर दर्शक कुछ ज़्यादा उम्मीद न लगाए.

Welcome to the Jungle

जब कभी मूवी के अंदर ही कोई मूवी बनाने की आंख-मिचौली चलती है तब क्या-क्या फनी मोमेंट्स, मौज-मस्ती हो सकती है वो सब कुछ देखने मिलेगा इस फिल्म में. कह सकते हैं कि निर्माता कॉमेडी का डबल डोज कहें या ओवरडोज लेकर आ रहे हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ के रूप में. अब वे अपने लक्ष्य में कितना कामयाब होते हैं यह तो रिलीज़ पर ही पता चल जाएगा. 

Welcome to the Jungle

यह भी पढ़ें: हर जन्म में मुझे आपकी ही संतान बनने का सौभाग्य मिले… बेहद इमोशनल नोट के साथ अनुपम खेर ने मां दुलारी को जन्मदिन की बधाइयां दीं… (May I have the good fortune of being your child in every birth… Anupam Kher wished his mother Dulari on her birthday with a very emotional note…)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article