Close

पीरियड्स के समय महिलाओं को अचार छूने से मना क्यों किया जाता है? (Why Should Women Not Touch Pickles During Periods?)

आज भी कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान अचार को नहीं छूतीं. वो ऐसा क्यों करती हैं, ये उन्हें ख़ुद भी नहीं मालूम. घर की बड़ी महिलाएं ऐसा करती हैं इसलिए वो भी उन्हें फॉलो करती हैं. आखिर पीरियड्स के समय महिलाओं को अचार छूने से मना क्यों किया जाता है?

Pickles

पीरियड्स के समय अचार छूने से मना करने के पीछे ये है मान्यता
हमारे देश में आज भी कई जगहों पर माहवारी के दौरान महिलाओं को किचन, अचार, मंदिर, पौधे आदि को छूने से मना किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि पीरियड्स के समय यदि महिलाएं इस चीज़ों को छू लेंगी, तो वो चीज़ें अशुद्ध हो जाएंगी. हमारे देश में आज भी कई जगहों पर माहवारी के दौरान महिलाओं के साथ अछूतों जैसा व्यवहार किया जाता है.

Pickles

पीरियड्स के समय अचार छूने से मना करने के पीछे ये है सच्चाई
पहले के समय में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान किचन, मंदिर, पौधे आदि छूने के लिए मना करने के पीछे कई कारण थे. उस समय महिलाओं के पास शौचालय, सेनेटरी पैड, साबुन आदि की सुविधाएं नहीं थीं. महिलाएं पीरियड्स के समय कपड़े का इस्तेमाल करती थीं. ऐसे में हाइजीन बनाए रखने के लिए महिलाओं को किचन, मंदिर, अचार, पापड़ आदि को छूने से मना किया जाता था, लेकिन लोगों ने आगे चलकर इसे अशुभ कहना शुरू कर दिया. यदि महिलाएं स्वच्छता का पूरा ध्यान रखती हैं, तो इसमें शुभ-अशुभ जैसी कोई बात नहीं है. पीरियड्स के समय यदि महिलाएं हाइजीन का पूरा ध्यान रखें, तो वो कोई भी चीज़ छू सकती हैं.

यह भी पढ़ें: शुभ कार्य के लिए घर से दही-चीनी खाकर क्यों निकलते हैं? (What Are The Main Reason To Eat Curd And Sugar Before Starting Anything Important)

Share this article