नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस यामी गौतम (National Award Winner Yami Gautam) ने अपना 38वाँ बर्थडे अपने नेशनल अवॉर्ड विनर हसबैंड आदित्य धर (Aditya Dhar)और अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया. अब एक्ट्रेस ने अपने इंटीमेट फैमिली गैदरिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम ने बीते कल 28 नवंबर को अपना 38वाँ बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस बर्थडे सेलिब्रेशन एक इंटीमेट सेलिब्रेशन था जिसमें उनके हसबैंड आदित्य धर और फैमिली मेंबर्स शामिल थे. और अब एक्ट्रेस ने अपने फैमिली गैदरिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई है.

यामी ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज की सीरीज शेयर की है. इस सीरीज को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने अपने उन फैंस का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने यामी को बर्थडे विश किया है.

इन स्टनिंग फोटोज के साथ यामी ने शॉर्ट एंड स्वीट कैप्शन में इस आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया है. कैप्शन में लिखा है – आपके ढेर सारे प्यार और बर्थडे विशेज के लिए. इस आशीर्वाद के लिए आपका बहुत आभार.

शेयर की गई तस्वीरों में यामी अपने हसबैंड आदित्य के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं, दूसरी फोटो में एक्ट्रेस खूबसूरत फूलों के बुके से भरे कमरे में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं.

यामी की बहन सुरीली गौतम ने बर्थडे सेलिब्रेशन की इंटीमेट फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फैमिली तस्वीरों में यामी के पैरेंट्स मुकेश और अंजली गौतम,यामी के हसबैंड आदित्य, यामी की बहन सुरीली और उनके हसबैंड जसराज सिंह भट्टी दिखाई दे रहे हैं.

एक फोटो में यामी और आदित्य का बेटा वेदविद केक के पास रखी कुकीज़ तक पहुंचने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है. जिसकी तरफ नेटिजेंस का ध्यान जा रहा है. यामी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. और फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं.
