Close

अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर जायद खान, उनकी पत्नी मलाइका और बहन सुजैन खान पहुंचे शिरडी, पूरे परिवार ने दी दिवंगत मां जरीन खान को श्रद्धांजलि, एक्टर ने किया अपनी मां को याद (Zayed Khan Malaika 20th Anniversary- Shirdi Visit Family Tributes To Late Zarine Khan)

फिल्म एक्टर संजय खान की पत्नी (Sanjay khan's Wife), जायद खान और सुजैन खान की मां जरीन खान (Zayed Khan And Susuzain Khan's Mother Zarine Khan) का कुछ दिन पहले निधन हो गया था. जरीन खान के संस्कार की सभी रस्में निभाने के बाद जायद फैमिली के साथ शिरडी साईं बाबा (With Family) मंदिर पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद एक्टर अपनी मां को याद कर बेहद इमोशनल हो गए.

Zayed Khan

एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान की शादी को 20 साल हो गए हैं. इस मौके पर जायद खान अपनी पत्नी मलाइका और बहन सुजैन खान के साथ गुरुवार को शिरडी साईं बाबा मंदिर पहुंचे. एक्टर ने फैमिली सहित शिरडी साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. फैमिली के लिए ये पल बहुत भावुक कर देने वाला था.

Zayed Khan

बता दें कि कुछ दिन पहले ही जायद खान और सुजैन खान ने अपनी मां जरीन खान को खोया है. इसी बीच जब दोनों bhai-बहन शिरडी साईं बाबा मंदिर पहुंचे तो उन्हें अपनी मां की याद आ गई. मां को याद करते हुए दोनों काफी इमोशनल भी हो गए. उन्होंने फैंस को बताया कि शिरडी उनकी मां जरीन की पसंदीदा जगह थी.

Zayed Khan

जायद खान ने सोशल मीडिया पर अपने शिरडी के फैमिली विजिट की तस्वीरें शेयर की हैं. इस शिरडी विजिट पर जायद खान के साथ उनकी पत्नी मलाइका, बेटा जिदान और तीनों बहनें- सिमोन, फराह और सुजैन भी थे.

Zayed Khan

शेयर की गई फोटोज पूरी फैमिली साईं धाम में माथा टेकते हुए और मां को याद कर इमोशनल होते हुए नजर आया. इस खास अवसर को जायद ने सोशल मीडिया शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है.

Zayed Khan

नोट में उन्होंने लिखा है इस मंदिर से उनकी मां का खास रिश्ता था. ये दिन फैमिली के लिए प्रेम, शांति और कृतज्ञता से भरा रहा.जायद खान की ये फोटोz वायरल हो रही है.

Zayed Khan
Zayed Khan

Share this article