विटामिन ए और सी से भरपूर आम को फलों का राजा कहा जाता है, जो पोषक तत्वों का पावर हाउस भी है. यह न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि डायजेस्टिव सिस्टम को बेहतर करने में भी सहायता करता है.

आम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कैंसर से बचाते हैं. आम की पत्तियां हाइपरटेंशन को कम करती हैं, साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करके हार्ट को हेल्दी रखती हैं.
घरेलू नुस्ख़े
* गर्मियों में कच्चे आम का पना बनाकर पीने से न केवल पेट की गर्मी दूर होती है, बल्कि लू से भी बचाव होता है. साथ ही ये बॉडी हाइड्रेट करने में भी मदद करता है.
* यदि दस्त की समस्या हो, तो सूखे आम की छाल का पाउडर बनाकर लेने से आराम मिलता है.
* आम की चाय पीने से सर्दी-ज़ुकाम से बचाव होता है. आम की चाय बनाने के लिए आम के 5-6 पत्तों को एक कप पानी में उबालकर छानकर पीएं.
यह भी पढ़ें: गर्मी में राहत देता बहुपयोगी खरबूजा (15 Health Benefits of Muskmelon)
* आम में मौजूद पोटैशियम व मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी रखने में सहायता करता है.
* आम के सेवन से क्रॉनिक इंफ्लेमेटरी कंडीशन, जैसे- अल्सरेटिव कोलाइटिस में राहत मिलती है.
* पेचिश (डिसेंट्री) की प्रॉब्लम होने पर आम की गुठली का चूर्ण बनाकर सेवन करने से लाभ होता है.
* डायबिटीज़ के मरीज़ आम के पत्ते को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर सेवन करें या फिर पानी में उबालकर चाय की तरह लेने से डायबिटीज़ नियंत्रण में रहता है. दरअसल, आम के पत्तों में एंथोसाइनिडिन व टैनिन नामक यौगिक होते हैं, जो शुगर को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं.
* पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे- अपच, एसिडिटी आदि से निजात पाने के लिए सुबह खाली पेट आम के पत्तों का पानी पीएं.
* कब्ज़ में कच्चे आम का सेवन करना लाभदायक होता है. इससे पेट की गैस से भी छुटकारा मिलता है.
* ब्रोंकाइटिस के प्रॉब्लम में आम के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीएं.
* जलन व घाव में या जली हुई त्वचा पर आम के पत्तों का राख लगाने से तुरंत आराम मिलता है, साथ ही घाव भी जल्दी भरते हैं.
* आम के पत्तों को चबाने से मसूड़ों की समस्या दूर होने के साथ-साथ सांसों की दुर्गंध भी दूर होती है.
यह भी पढ़ें: केले के औषधीय उपयोग (Top 17 Health Benefits of Bananas)
सुपर टिप
आम के ताज़े पत्तों को छांव में सुखाकर पीसकर पाउडर बनाकर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी से लेने से पाचन क्रिया अच्छी होती है.
हेल्थ अलर्ट
यदि किसी को कोई पुरानी बीमारी हो और वे उसकी मेडिसिन ले रहे हों, तो आम के पत्तों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें.
- ऊषा गुप्ता

Photo Courtesy: Freepik
