Close

गर्मी में राहत देता बहुपयोगी खरबूजा (15 Health Benefits of Muskmelon)

गर्मी के दिनों में खरबूजे का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है. खरबूजे में 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है.

खरबूजे के बीज औषधीय गुणों से भरपूर हैं. इसमें विटामिन ए, सी और हाई फाइबर होता है. ख़ासतौर पर कब्ज़, स्किन प्रॉब्लम्स, टेंशन, कमज़ोरी, किडनी की पथरी आदि में खरबूजे का सेवन लाभदायक है.

घरेलू नुस्ख़े

* लू लगने पर खरबूजे के बीज को पीसकर सिर व शरीर पर लगाने से लू से होनेवाली जलन, दर्द व बुखार ठीक होता है और शरीर को ठंडक भी मिलती है.

* दस्त की समस्या में खरबूजे के गूदे में कालीमिर्च, जीरा, सोंठ व नमक मिलाकर खाएं.

* यदि आप खरबूजे को अखरोट या बादाम के साथ खाते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

यह भी पढ़ें: केले के औषधीय उपयोग (Top 17 Health Benefits of Bananas)

* 5-10 ग्राम खरबूजे के बीज को पीसकर सेवन करने से किडनी के दर्द में आराम मिलता है. साथ ही पथरी भी गल कर निकल जाती है.

* यूरिन इंफेक्शन होने पर खरबूजे का सेवन करने से समस्या दूर होती है.

* अक्सर छोटे बच्चों को पेट में गैस बनने की समस्या होती है. ऐसे में खरबूजे के बीज को पीसकर गुनगुना करके बच्चे के पेट पर लेप करने से गैस की समस्या दूर होती है.  

* सोरायसिस होने पर खरबूजे को पीसकर लगाने से आराम मिलता है.

* सिफलिस की समस्या होने पर खरबूजे के बीज को पानी में पीसकर उसमें 10-15 बूंद चंदन का तेल मिलाकर सेवन करने से लाभ मिलता है.

* सिरदर्द से परेशान हैं, तो खरबूजे के बीज को घी में भूनकर मिश्री की चाशनी में डालकर सेवन करें. यदि आप चाहें तो इसमें मावा मिलाकर इसके लड्डू भी बनाकर खा सकते हैं.

* खरबूजा वज़न कम करने में भी मदद करता है. इसमें कम कैलोरी और भरपूर पानी होता है. साथ ही पचने में भी समय लगता है. इसे खाने से पेट भरा-भरा रहता है और भूख भी जल्दी नहीं लगती.

* शरीर में अधिक पित्त की परेशानी होने पर खरबूजे के छोटे-छोटे टुकड़ों में देसी खांड मिलाकर उसका शर्बत बनाकर पीएं. इससे पित्त से होनेवाली बीमारियों व एसिडिटी में आराम मिलता है.

यह भी पढ़ें: सामान्य दर्द से लेकर कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज़ जैसी बीमारियों में भी फ़ायदेमंद है अदरक… (11 Health Benefits of Ginger)

* चेहरे के दाग़, झाइयां आदि दूर करने के लिए खरबूजे के छिलकों व बीज को पीसकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं. त्वचा नर्म-मुलायम होने के साथ ग्लो भी करेगी.

* यदि गले में जलन हो रही हो, तो खरबूजे के बीज का काढ़ा बनाकर गरारा करें.

* सीने में जलन होने पर एक-एक टीस्पून खरबूजे के बीज व खीरे के बीज में आधा टीस्पून कालीमिर्च व एक टीस्पून मिश्री मिलाकर छानकर पीएं.

* खरबूजे के बीज का प्रतिदिन सेवन करने से हेल्दी रहने के साथ-साथ हड्डियों, बालों व नाख़ूनों को भी लाभ मिलता है.

रिसर्च

शोधों के अनुसार, खरबूजे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायता करता है. साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने व तनाव को दूर करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: हैरान कर देंगे हल्दी के ये चमत्कारिक फ़ायदे… (13 Health Benefits Of Turmeric)

हेल्थ अलर्ट

- खाली पेट और भोजन के पहले खरबूजा न खाएं, इससे एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है.

- खरबूजा खाने के बाद तुरंत पानी न पीएं, वरना हैजा होने की संभावना हो सकती है.

- इसे खाने के बाद दूध या दही का सेवन न करें.

- ऊषा गुप्ता

Photo

Share this article