
2016 ग्लैमर वर्ल्ड के लिए वेडिंग ईयर रहा, छोटे से लेकर बड़े परदे तक कई मशहूर सितारे शादी के बंधन में बंधें. वैसे तो वैलेंटाइन डे हर प्यार करने वालों के लिए स्पेशल होता है, मगर न्यूली मैरिड कपल्स के लिए ये कुछ ज़्यादा ही ख़ास हो जाता है. चलिए वैलेंटाइन वीक में आपको बताते हैं कि किन सेलिब्रेटी कपल्स का है ये पहला वैलेंटाइन डे.

नील नितिन मुकेश-रुक्मणि
वैलेंटाइन डे से कुछ ही दिन पहले 9 फरवरी को शादी के बंधन में बधें रॉयल कपल नील और रुक्मणि के लिए इस बार का वैलेंटाइन बहुत ख़ास होगा. प्यार के मौसम में अपने प्यार को पाने के एहसास से बढ़कर ख़ुशी की बात और क्या हो सकती है.

हेजेल कीच-युवराज सिंह
2016 के आख़िर में ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधन वाली हेजल कीच और युवराज सिंह के लिए भी 14 फरवरी बेहद स्पेशल होने वाली है. हेजल और युवराज की स्टाइलिश जोड़ी भी सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती है.

प्रीति जिंटा-जेने गुडइनफ
2016 में सीक्रेटली शादी करके सबको चौंकाने वाली प्रीति ज़िंटा का ये शादी के बाद का पहला वैलेंटाइन है. ज़ाहिर है प्रीति और उनके पति जेने गुडइनफ के लिए ये वैलेंटाइन बहुत ख़ास रहेगा. वैसे फिलहाल डिंपल गर्ल प्रीति ज़िंटा इंडिया में हैं और अपना पहला वैलेंटाइन डे यहीं सेलिब्रेट करेगी.

उर्मिला मातोंडकर-मोहसिन अख़्तर
प्रीति ज़िंटा की तरह ही रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने भी मार्च 2016 में गुपचुप तरी़के से शादी करके सबको हैरत में डाल दिया था. उर्मिला ने कश्मीरी बिज़नेसमैन और मॉडल मोहसिन अख़्तर से शादी की है. शादी के बाद उनका भी ये पहला वैलेंटाइन है, तो ज़ाहिर है बहुत ख़ास होगा.

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
2016 में बॉलीवुड में जिस शादी की सबसे ज़्यादा चर्चा रही वो है बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी. शादी से लेकर हनीमून, वेकेंशन और अपने वर्कआउट तक की फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करके ये कपल अपने फैन्स को अक्सर सरप्राइज़ देते रहते हैं. फोटोज़ में दोनों की केमेस्ट्री गज़ब की लगती है. ये हॉट कपल भी पहली बार प्यार के इस दिन को साथ सेलिब्रेट करेंगे, उम्मीद है उनके फैन्स को वैलेंटाइन के दिन कुछ बेहद ख़ूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलेंगी.

अमृता राव-आरजे अनमोल
विवाह गर्ल अमृता राव ने भी पिछले साल ही अपने सात साल पुराने रिश्ते को सात फेऱों के बंधन बदल दिया. उन्होंने आरजे अनमोल से शादी की है. इस क्यूट कपल के लिए भी वैलेंटाइन बहुत स्पेशल रहेगा.

लीसा हेडन-डीनो लालवानी
पिछले साल शादी करने वाली एक्ट्रेस लीसा हेडेन और डीनो लालवानी के लिए तो ये वैलेंटाइन बहुत ख़ास होने वाला है. जी हां, लीसा हेडन जल्द ही मां बनने वाली है, ऐसे में उनके लिए वैलेंटाइन डे डबल सेलिब्रेशन का मौक़ा है.
– कंचन सिंह
