Close

क्या शूटर के निशाने पर टाइगर नहीं, बल्कि आमिर खान थे?.. (Was the shooter targeting Aamir Khan, not Tiger?)

जब से टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई ही तब से अमूमन रोज़ ही कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे हैं. अब नया खुलासा यह हो रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करनेवालों के निशाने पर
पहले आमिर खान थे.

मुजरिमों से हो रही तफ्तिश से मालूम हुआ है कि अटैकर्स से कुछ हफ़्तों तक आमिर खान की भी रेकी की थी. उनके बांद्रा वाले घर के क़रीब ही होटल में रहते हुए आमिर खान की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही थी. लेकिन आमिर ख़ुशक़िस्मत रहे, क्योंकि वे अधिकतर शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर ही रहे. इसके अलावा घर आने पर वे अपना अधिक समय घर पर ही बिताते बाहर उनका बहुत कम ही आना-जाना होता है. और एक बात शायद गुनहगारों को पता नहीं थी कि वे अपने बांद्रा के घर से साउथ मुंबई शिफ्ट हो गए थे. लंबे समय से आमिर को लेकर जब अटैकर्स को शूट करने के कोई मौ़के नहीं मिले तब उन्हें टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने के ऑर्डर दिए गए. टाइगर सॉफ्ट टार्गेट इसलिए भी रहे कि उनके कुछ शैडयूल फिक्स थे, जैसे उनका जिम जाना, फुटबॉल खेलने जाना… ऐसे में शूटर्स को आसानी से उन्हें टार्गेट करने के मौ़के मिल गए.

लेकिन टाइगर के मामले में पुलिस व अधिकारियों को तेजी ने बहुत सारे सूत्रों को पकड़ लिया है. शूटर्स को पकड़ने के अलावा वो बंदूक भी हाथ लगी है, जिससे टाइगर को निशाना बनाने के लिए शूटर्स ने इस्तेमाल किया था. एक बंदूक जहां लोकल थी, वहीं दूसरी तुर्की में बनी जिगाना थी.
टाइगर श्रॉफ हो या आमिर खान लेकिन समय-समय पर अंडरवर्ल्ड बॉलीवुड को धमकाने और अपना दबदबा दिखाने के लिए कुछ न कुछ कारनामे करता ही रहा है. एक व़क्त था जब बॉलीवुड पर दाऊद की दख़लअंदाज़ी अपने चरम पर थी. अब वैसा ही कुछ लॉरेंस बिश्‍नोई की गैंग करने के फिराक में है.
वैसे आमिर खान पर खुन्नस तो इस गुट की तब से ही थी जब उन्होंने पांच जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी की थी. उस समय भी कई धमकियां दी गई थी और बवाल भी ख़ूब मचाया गया था. इनके निशाने पर सितारे गाहे-बगाहे रहे ही हैं. इस करके स्टार्स भी सिक्योरिटी की मांग करते रहते हैं.
Photo Courtesy: Social media

Share this article