आज सोशल मीडिया के सबसे चहेते स्टार किड (Star Kid) तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का तीसरा जन्मदिन (Birthday) है. यह तो हम सभी को पता है कि उनकी लोकप्रियता किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. उनकी लोकप्रियता के पीछे हैं उनकी वो क्यूट तस्वीरें, जिन्होंने तैमूर को 3 साल में ही स्टार बना दिया. तैमूर ने प्ले स्कूल जाना शुरू दिया है और अब कैमरे के सामने पोज भी देने लगे हैं, साथ ही उन्होंने सैफ-करीना की तरह फोटोग्राफर्स को हैंडल करना भी सीख लिया है. तैमूर 3 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी भी उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं और आज भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई हैहै. हालांकि, सैफ-करीना ने तैमूर के पीछे पड़े फोटोग्राफर्स को लेकर आपत्ति भी जताई थी. कई रिपोर्ट्स में तैमूर को बॉलीवुड का अगला स्टार मानना भी शुरू कर दिया है, जिस पर भी सैफ ने कहा तो तैमूर इसके लिए बहुत छोटे हैं, वे बड़े होकर क्या करेंगे तो उनपर निर्भर करता है. हालांकि सैफ चाहते हैं कि तैमूर अपने दादा की तरह क्रिकेट से जुड़े.

बर्थ डे बात करें तो करीना व सैफ ने उसकी तैयारी पूरी कर ली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आज शाम सैफ और करीना अपने बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाने वाले हैं. इस बर्थडे की मेजबानी सैफ और करीना ही करने वाले हैं। बर्थडे में कुछ ख़ास मेहमान, कपूर फैमिली, नवाब खानदान के सभी सदस्य शामिल होने वाले हैं. इसके अलावा स्टार किड्स भी आएंगे हाल ही में मीडिया से बात करते हुए करीना ने बताया कहा था कि तैमूर जन्मदिन पर दो केक चाहता है, अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए करीना ने बताया कि मैं फिल्म को प्रमोट कर रही हैं और सैफ भी मुंबई में हैं, इसलिए इस बार जन्मदिन यहीं मनेगा. तैमूर के 8-10 दोस्त होंगे, लेकिन उसने दो केक मांगे हैं. एक केक सैंटा वाला और दूसरा हल्क वाला. आइए तैमूर के जन्मदिन पर देखें उनके बचपन से लेकर अब तक की कुछ क्यूट व अनसीन पिक्स.













मेरी सहेली की ओर से तैमूर अली खान को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं.
