Close

रश्मिका मंदाना ने शेयर की शादी की पहली तस्वीर, विजय देवरकोंडा को बताया प्यार, सुकून, ख्वाब, लिखा- चलो, साथ में अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी लिखते हैं (Rashmika Mandanna shares Wedding Pics with emotional note, Calls Vijay Deverakonda true love and peace, Writes- I have become the woman I have dreamt of being)

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा फाइनली शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए शादी की तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं. दोनों दूल्हा-दुल्हन के तौर पर इतने खूबसूरत लग रहे हैं कि हर पल ख्वाब सा लग रहा है. 

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लंबा चौड़ा नोट लिखकर अपने दूल्हे विजय पर जमकर प्यार लुटाया है और उन्हें अपना प्यार और सुकून बताया है. रश्मिका ने लिखा, "हाय मेरे प्यारों, आप सबको मिलवाती हूं- मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा से. वो शख्स जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है. वो शख्स जिसने मुझे बताया कि सुकून में रहना क्या होता है. वो शख्स जो हर रोज मुझसे कहता था कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है, और हमेशा मुझे यकीन दिलाता रहा कि जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था, मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, वो इंसान जिसने मुझे कभी जीभरकर डांस करना सिखाया. वो जिसने मुझे बताया कि फ्रेंड्स के साथ ट्रैवेल करना दुनिया की बेस्ट चीज है. सच कहूं तो मैं इस इंसान पर पूरी किताब लिख सकती हूं."

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding

लाल जोड़े में दुल्हन बनी रश्मिका ने आगे लिखा, "मैं आज जो भी हूं, जो औरत बनने का मैंने हमेशा सपना देखा था- वो इसलिए बन पाई क्योंकि आपने मुझे वैसा बनने में साथ दिया. मैं सच में बहुत धन्य हूं. विज्जू, तुम्हारे लिए जो महसूस करती हूं, उसे शब्दों में बयां करने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं — ये बात मैंने तुम्हें हमेशा कही है. लेकिन अब अचानक मेरी सारी कामयाबियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, जिंदगी- सब कुछ और ज्यादा मायने रखने लगा है… क्योंकि तुम मेरे साथ हो — हर पल के गवाह, हर चीज का हिस्सा. मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए, तुम्हारी पत्नी बनकर, तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए बेहद, बेहद एक्साइटेड हूं. अब तो फुल पार्टी टाइम है. चलो, साथ में अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी लिखते हैं. आई लव यू."

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding

वहीं विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी दुल्हन पर प्यार बरसाया है. उन्होंने लिखा, "एक दिन मैंने उसे मिस किया. इतना मिस किया कि लगा अगर वो साथ होतीं तो दिन और बेहतर होता, खाना ज्यादा अच्छा लगता, वर्कआउट सजा नहीं बल्कि मजेदार लगता, और जहां भी होते, वही घर जैसा सुकून मिल जाता. इसलिए मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को ही अपनी पत्नी बना लिया."

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हैं. फैंस और सेलेब्स न्यूली वेड कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं.

Vijay Deverakonda Wedding

Share this article