बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने मदरहुड (Motherhood) फेज का लुत्फ ले रही है. अक्सर बेटे (Son Neer) से जुड़ी अपडेट्स को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लाडले बेटे नीर के कमरे की कुछ शानदार झलकियां शेयर (Glimpse Of Son Neer’s Serene Nursery) की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की खुशियां इन दिनों आसमान को छू रही हैं. दोनों ही अपने बेटे नीर के साथ पैरेंट्सहुड को एंजॉय कर रहे हैं. परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लाडले बेटे नीर की नर्सरी की खूबसूरत झलकियां शेयर की है.

इन शानदार तस्वीरों को देखकर फैंस ये अंदाजा लगा सकते हैं कि परिणीति ने नन्हे नीर की नर्सरी को पर्सनल और क्लासी टच दिया है. पैरेंट्स ने बेटे के कमरे के हर कोने को क्लासी लुक देने के लिए व्हाइट कलर का use किया है.


अपने बेटे की नर्सरी में कपल ने एक सोफा भी लगाया है. सोफे पर रखे बहुत ही क्यूट है. नीर की नर्सरी में मिरर वाली खिड़की बनाई है. ताकि कमरे से धूप और हवा दोनों आ सके.

नर्सरी का डेकोरेशन करते हुए उन्होंने बेटे के रूम में साइड टेबल, साइड लैंप और सॉफ्ट टॉयज से सजाया है.

इन शानदार तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- नीर के लिए हमारा छोटा सा सुकून का ठिकाना. हल्की धूप, ठंडी हवा, सौम्य रंग और एक शांत, पारंपरिक सौंदर्य, जो हम दोनों के लिए बिल्कुल सही है.

परिणीति द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. लाइक्स और कमेंट कर कोई ब्यूटीफुल लिख रहा है, तो किसी ने नाइस, ओसम लिखा है.
