विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ट्रेडिशनल शादी की तस्वीरें (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna’s traditional wedding pictures) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में न्यूली वेड्स कपल इतने खूबसूरत लग रहे हैं कि उनसे नजर ही नहीं हट रही है. फैंस विजय और रश्मिका की तुलना शिव और पार्वती (Shiv And Parvati) से कर रहे हैं, उनके लुक को स्वर्ग की तरह आनंद देने वाली (Heavenly) और मेट्रोलॉजिकल लव स्टोरी (Mythological Love Story) की तरह कह रहे हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बीते कल उदयपुर में पारंपरिक रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस शादी करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में हुई. शादी के तुरंत बाद कपल ने अपनी कई फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दी.

कपल ने अपनी शादी के लिए स्टनिंग ट्रेडिशनल लुक को चुना. विजय ने ऑफ व्हाइट कलर की धोती और कंधे पर लाल अंगवस्त्रम पहना था। एक्टर ने गले में हैवी ट्रेडिशनल गोल्ड हार, कानों में पारंपरिक गोल्ड इयररिंग्स और हाथों में जड़े हुए कड़ों से कंप्लीट किया. दूल्हे के रूप में विजय किसी साउथ इंडियन महाकाव्य के वीर योद्धा जैसे लग रहे थे.

जबकि रश्मिका ने ट्रेडीशनल रेड साड़ी और क्लासिक टेंपल गोल्ड ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया. रश्मिका भी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी.

शादी के बाद जैसे ही विजय और रश्मिका ने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो वे तुंरत वायरल होने लगी. न्यूली वेड्स की इन खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस प्यार लुटाने लगे. ओर विजय और रश्मिका की तुलना हिन्दू भगवान शिव और पार्वती से करने लगे. अनेक फैंस के ये कंपैरिजन करने वाले कमेंट्स तो एक्स पर भी वायरल हो रहे हैं.

वायरल हुई इन तस्वीरों में से एक फोटो में विजय अपनी नई नवेली दुल्हन रश्मिका के साथ सेरेमनी की रस्म निभाने के बाद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों का गठबंधन साफ दिख रहा है. कपल एक दूसरे की उंगलियों को थामे हुए दिखाई दे रहा है. बैकराउंड में गेस्ट लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं. एक फैन ने एक्स पर लिखा- रश्मिका और विजय ने शादी कर ली! वे शिव और पार्वती की तरह दिख रहे हैं.

दूसरे फैन ने लिखा- टेंपल ज्वेलरी ताली (मंगलसूत्र) में रश्मिका स्वर्ग की अप्सरा जैसी लग रही है. यह शादी को देखकर शिव और पार्वती के शुभ विवाह की याद आ गई. तीसरे फैन ने लिखा - शिव पार्वती?? अरे हां... कितने खूबसूरत लग रहे हैं ये दोनों. कुछ अनरियल से...चौथे फैन ने एक कोलाज शेयर करते हुए कमेंट लिखा - सच में ऐसा ही लग रहा है.

पांचवें फैन ने लिखा है - ओह गॉड, क्या शॉट है। सेलिब्रिटी शादियों के प्रति कभी इतना जुनून नहीं तालिकाओं ये स्पेशल शॉट शिव पार्वती विवाह या किसी पवित्र गाँठ की तरह दिख रहा है. बहुत खूबसूरत है. किसी भारतीय जैसा हो...
