दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म छपाक (Chhapaak) की चर्चा हर तरफ़ हो रही है. वे इन दिनों इसके प्रमोशन में भी जी जान से जुटी हुई हैं. अब वे अपना जन्मदिन (Birthday) भी एसिड सर्वाइवर्स के साथ मनाएंगी, जिन्होंने फिल्म में भी उनके साथ काम किया है.

लखनऊ स्थित शीरोज कैफे, जो एसिड अटैक सर्वाइवर्स द्वारा चलाया जाता है, दीपिका यहां पर आकर उन लोगों के बीच अपना जन्मदिन मनानेवाली हैं. इसके लिए कई दिनों से तैयारियां भी चल रही हैं. एसिड अटैक सर्वाइवर्स रितु, कुंती बाला, जीतू, जो इस कैफे में काम करती हैं, दीपिका के आगमन को लेकर बेहद ख़ुश हैं. इन्होंने फिल्म में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की हैं.
दरअसल, छपाक फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की ज़िंदगी पर आधारित है. इस फिल्म को करते समय कई मौक़ों पर दीपिका बहुत भावुक भी हो गई थीं. यहां तक की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के समय फिल्म के बारे में बताते-बताते वे इस कदर ग़मगीन हो गई थीं कि उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे. तब मेघना गुलज़ार ने उन्हें संभाला था.
अब भी जब वे टीवी पर या किसी इंवेंट में छपाक का प्रमोशन करने जा रही हैं, उस समय भी जब-तब फिल्म की कहानी, भूमिका, दृश्य आदि का ज़िक्र करते हुए उनकी आंखें भर आती हैं. आज फिल्म के टाइटल ट्रैक सॉन्ग को दीपिका व मेघना दोनों ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया. वाकई गीत काफ़ी प्रभावशाली और भावुपूर्ण हैं.
https://www.instagram.com/p/B62ZHf7D6PZ/
https://www.instagram.com/p/B6zmBBdjDDI/
टीवी के कई शोज़ में दीपिका छपाक फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थीं. वे जहां कहीं भी गईं, हर तरफ़ उनकी सादगी, भावुकता, अपनापन ने सभी को भावविभोर कर दिया. इंडियन आइडियल में तो उन्होंने एक प्रतियोगी के साथ सेल्फी लेने की भी इच्छा ज़ाहिर की, जो उनकी सरलता और प्रेमपूर्ण व्यवहार को दर्शाता है.


यह तो जगज़ाहिर है कि कपिल शर्मा दीपिका पादुकोण के ज़बर्दस्त फैन हैं. उन्होंने दीपिका को अपने शो में कई सरप्राइज़ दिए, जैसे- केक मंगाकर सेट पर उनका जन्मदिन मनाना. यहां पर कपिल ने दीपू जो वे प्यार से दीपिका को छेड़ते हुए बुलाते हैं, से कई मज़ेदार सवाल किए. दीपिका ने सभी का दिलचस्प जवाब भी दिया, जैसे- जब कपिल ने पूछा कि क्या वे आम पत्नियों की तरह अपने पति के पर्स से पैसे लेती हैं, तो दीपिका ने हामी भरी. दीपिका ने इस बात का भी खुलासा किया कि वे एक आम गृहिणी की तरह घर के सामानों से लेकर अन्य छोटी-मोटी चीज़ों की लिस्ट बनाना, हिसाब रखना आदि काम भी करती हैं.

शो में दीपिका ने यह कहकर हर किसी को चौंका दिया कि उनका और रणवीर सिंह के शू का साइज़ एक ही हैं. अक्सर वे दोनों एक-दूसरे के शूज़ पहन लेते हैं. उन्होंने बार्सिलोना में हुए म्यूज़िक फेस्टिवल का भी मज़ेदार क़िस्सा सुनाया, जब डांस करते हुए रणवीर की पैंट फट गई थी. तब दीपिका ने चारो तरफ़ नाचते-गाते हुए लोगों के बीच रणवीर की पैंट सिली थी.

छपाक दस जनवरी को रिलीज़ होनेवाली है. फिल्म के गीत, संवाद, रोंगटे खड़े कर देनेवाले दृश्यों ने लोगों के बीच बेसब्री काफ़ी बढ़ा दी है. इस फिल्म से ही दीपिका प्रोडक्शन के फील्ड में भी शिरकत ले रही है. छपाक उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म है. फिल्म में विक्रांत मेसी के साथ उनकी केमेस्ट्री देखते ही बनती है.

दीपिका छपाक के अलावा 83 फिल्म में भी अपने पतिदेव रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी. भारत द्वारा साल 1983 में जीते गए पहले वर्ल्ड कप पर आधारित है यह फिल्म. इसमें रणवीर क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में हैं और दीपिका उनकी पत्नी रोमी के क़िरदार में नज़र आएंगी.





प्रमोशन के समय दीपिका कई ख़ूबसूरत व आकर्षक आउटफिट्स में दिखाई दीं. उनका हर अंदाज़ जुदा व लाजवाब था. दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की एडवांस में बधाई हो! वैसे भी उनका जन्मदिन कई दिनों से मनाया जा रहा है. जहां छोटे पर्दे पर कपिल शर्मा शो में हम पांच जनवरी को देखेंगे, वहीं रियल में लखनऊ के कैफे में छपाक की पूरी टीम और एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ बर्थडे का जश्न मनाया जाएगा. वे सभी इसे लेकर काफ़ी उत्साहित व रोमांचित भी हैं. लेकिन असली हंगामा तो रविवार को ही देखने मिलेगा. तब तक के लिए थोड़ा इंतज़ार व कुछ बेक़रारी और सही…

