
5 दशक, 200 फिल्में, 56 साल के इंतज़ार के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया जब एक्शन किंग जैकी चैन ने अपने हाथों में थामा अपना पहला ऑस्कर अवॉर्ड. यह अवॉर्ड उन्हें फिल्मों में उनके बेहतरीन योगदान के लिए मिला है. जैकी बेहद ही ख़ुश थे, उन्होंने अपनी ख़ुशी सोशल मीडिया पर ज़ाहिर भी की, जैकी ने टि्वटर पर लिखा, ”काफी सम्मानित और खुश हूं. भावनाएं व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.”
So honored and happy and lost for words! https://t.co/5EygQcjM35
— Jackie Chan (@EyeOfJackieChan) November 13, 2016
जैकी चैन ने फेसबुक पर भी अपनी एक पिक्चर शेयर की और कई लोगों को धन्यवाद दिया.

अवॉर्ड समारोह पर जैकी के दिल की बात- सपना हुआ पूरा
जब जैकी चैन को आठवें ऐन्यूअल गवर्नर्स अवॉर्ड्स के दौरान सम्मानित किया गया, तब उन्होंने कहा, ”मेरे पिता हमेशा कहते थे कि तुमने लगभग सभी फिल्म पुरस्कार जीते हैं, लेकिन अभी तक तुम्हे ऑस्कर अवॉर्ड नहीं मिला. उस वक्त मैं हंसता था और कहता था कि मैं बस कॉमेडी और एक्शन फिल्में बनाता हूं.” ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद जैकी का सपना पूरा हो गया, उन्होंने बताया, ”आज से 23 साल पहले मैंने सिल्वेस्टर स्टेलॉन के घर ऑस्कर मेडल देखा था, तब मैंने उसे छूआ, चूमा और लगा कि यह मेडल मुझे भी चाहिए. आज वह सपना पूरा हो गया है.”
मेरी सहेली (Meri Saheli) की ओर से जैकी चैन को ढेरों शुभकामनाएं.
– प्रियंका सिंह
Link Copied
