
सलमान खान ने जैकी चैन को कहा थैंक्यू. अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्या हो गया, जो सलमान को थैंक्यू बोलना पड़ गया. दरअसल, जैकी चैन को शुक्रिया सलमान इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उन्होंने उनके छेदी सिंह यानी सोनू सूद को अपनी फिल्म कुंग फू योगा में चांस दिया है.
फिल्म कुंग फू योगा का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में जैकी चैन, सोनू सूद, अमायरा दस्तूर और दिशा पटानी भी हैं. सलमान खान ने टि्वटर पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है और लिखा है, ”मेरे छेदी सिंह को यह फिल्म देने के लिए जैकी चैन आपका शुक्रिया.”
Thank you @EyeOfJackieChan for giving this film to my Chedi Singh @SonuSood . This is the coolest : https://t.co/Nl0qk742pl
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 17, 2017
https://www.youtube.com/watch?v=5KcwjfPdFC0
