Close

बेटी दुआ को अपना जुनून बताया दीपिका पादुकोण ने, मॉम दीपिका के दिल को छू लेने वाले कन्फेशंस को सुनकर फैंस हुए फिदा (Deepika Padukone Calls Daughter Dua Her Obsession Leaves Fans Gushing With Wholesome Mommy Confessions)

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी लाडली दुआ पादुकोण सिंह (Daughter Dua Padukone Singh) के बारे में खुलकर बात की. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बेटी दुआ को अपना जुनून ( Her Obession) बताया. एक्ट्रेस के इस मॉमी अंदाज पर फैंस फिदा हो रहे हैं.

Deepika Padukone and Daughter Dua

हार्पर बाजार इंडिया को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी को अपना ऑब्सेशन ( जुनून) बताया है. इसके अलावा न्यू मॉम ने बेटी को लेकर फैंस के सामने दिल को छू लेने वाले कई कन्फेशन किए. मां के रूप में एक्ट्रेस की प्यारी प्यारी बातों को सुनकर फैंस भी उन पर फिदा हो गए.

Deepika Padukone and Daughter Dua

इंटरव्यू के दौरान दीपिका से उनके करेंट ऑब्सेशन के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा - मैं इसमें से करेंट हटा रही हूं. मेरा जुनून मेरी बेटी है. एक्ट्रेस से ये पूछा गया कि उनके बैग में सबसे अजीब चीज़ क्या थी, तो दीपिका ने बताया कि थेपले का वो एक टुकड़ा था, जिसे दुआ खा रही थी और जो गलती से उनके बैग में गिर गया था. दीपिका ने ये भी बताया कि फिलहाल तो वे अपनी बेटी को उसका पसंदीदा कराओके सॉन्ग, नर्सरी राइम हेड, शोल्डर्स, नीज़ एंड टोज़ सीखा रही हैं.

Deepika Padukone and Daughter Dua

एक्ट्रेस से ये भी पूछा कि उस फ्रेज़ के बारे में बताएं , जिसका यूज इन दिनों वे बहुत ज्यादा कर रही हैं. तो दीपिका ने कहा- मैं अपने बेटी से 'आई लव यू' बहुत बार कहती हूं. दीपिका ने यह भी बताया कि अगर वह एक्ट्रेस नहीं होतीं, तो वे इंटीरियर डिज़ाइनर होतीं. जबकि उनके पति रणवीर सिंह को लगता है कि वे एक अच्छी वकील बन सकती हैं.

Deepika Padukone and Daughter Dua

दीपिका के इंटरव्यू पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने लिखा- दीपिका बहुत खुश लग रही हैं। दूसरे यूजर ने भी यही लिखा- जब भी दीपिका अपनी बेटी के बारे में बोलती हैं तो उनकी आँखें खुशी से चमकने लगती है. मां बनने के बाद से वे और भी खुश लग रही हैं.

Deepika Padukone and Daughter Dua

तीसरे फैन ने लिखा- डीपी बहुत खुश है कि उसके पास प्यार करने के लिए एक बच्ची है. प्यारी मां. अनेक फैंस ने दीपिका को लविंग आउट क्यूटेस्ट मॉम कहा है.

Share this article